- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mathura
- Mathura Property Dealer Murder Case | Accused Injured In Police Encounter
मथुरा में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल:500 रुपए के लिए दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी ने की थी गोली मारकर दोस्त की हत्यामथुरा38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुठभेड़ के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में बुधवार को शराब पीने के लिए 500 रूपये न देने और चैन लूटने की शिकायत थाना में करने पर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद थाना पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस पर आरोप था कि वारदात से 2 दिन पहल
.
यह था मामला
थाना हाई वे क्षेत्र के महोली गांव का रहने वाला रौतान उर्फ रोहताश सिंह अपने निर्माणाधीन मकान से लौटकर घर जा रहा था। रोहतास सिंह की गांव के ही रहने वाले विकास उर्फ विशाल के साथ दोस्ती थी। बुधवार की शाम को विशाल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रोहतास को रास्ते में रोक लिया और शराब के लिए 500 रुपए मांगने लगा। पेशे से प्रोपर्टी डीलर रोहतास ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान विकास उर्फ विशाल ने रोहतास के गले से चैन छीन ली और धमकी देकर चला गया।
रोहतास ने की पुलिस से शिकायत
विशाल द्वारा की गई बदसलूकी और चैन छीनने की शिकायत रोहतास ने पुलिस से कर दी। इसके बाद रोहतास वापस महोली गांव में स्थित अपने घर जाने लगा। जयगुरुदेव के समीप बन रहे निर्माणाधीन मकान से रोहतास करीब 100 मीटर दूर पहुंचा ही था कि विशाल ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करते हुए गोली मार दी। आरोप है कि विशाल ने रोहतास पर लाठी डंडों से भी हमला किया। विशाल ने पहले रोहतास के कंधे में गोली मारी इसके बाद उसके माथे में गोली मार दी थी और मौके से भाग गया था।
विशाल ने पहले रोहतास के कंधे में गोली मारी इसके बाद उसके माथे में गोली मार दी थी और मौके से भाग गया था
पालीखेड़ा रोड पर हुई मुठभेड़
रोहतास की हत्या के बाद थाना हाई वे पुलिस पर समय रहते कार्यवाही न करने पर सवाल खड़े हो रहे थे। वारदात के बाद से ही थाना हाई वे पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विशाल पालीखेड़ा गांव के पास मौजूद है। पुलिस सूचना पर पहुंची और पालीखेड़ा महोली रोड पर विशाल को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें विशाल के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
विशाल के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया
इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती
गोली लगने से घायल हुए विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने विशाल के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस के अलावा बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



