जसराना विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित:विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Firozabad
  • Firozabad Jasrana MLA Sachin Yadav Suspended From UP Vidhan Sabha Session

जसराना विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित:विधानसभा सचिवालय ने जारी किया आदेश, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन के बाद कार्रवाईअरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद की जसराना सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से मंगलवार दोपहर 1:25 बजे से पूरे सत्र की अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। विधानसभा सचिवालय ने छात्रों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के समक्ष हुए प्रदर्शन के बाद यह आदेश जारी किया।

नियम 299(1) के तहत हुई कार्रवाई

विधानसभा सचिवालय के आदेश के अनुसार, विधायक सचिन यादव को उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली, 2023 के नियम 299(1) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन 4 अगस्त 2026 को दोपहर 1:25 बजे से प्रभावी माना गया है और यह पूरे मानसून सत्र तक लागू रहेगा।

सदन और समितियों की कार्यवाही से रहेंगे दूर

प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सचिन यादव विधानसभा परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, वे सदन की कार्यवाही और विधानसभा की किसी भी समिति की बैठक में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

संबंधित अधिकारियों को भेजा गया आदेश

विधानसभा सचिवालय ने आदेश की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मार्शल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी है।

यह कार्रवाई छात्रों की समस्याओं को लेकर विधानसभा के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद हुई है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जारी राजनीतिक तनातनी के बीच इस निलंबन को महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Court Lockup Delivery | Accused Woman Gives Birth During Hearing लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी…

    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    Hindi News Local Uttar pradesh Muzaffarnagar Muzaffarnagar Murder Case | Minister Narendra Kashyap Meets Victim Family बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की…

    You Missed

    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    ‘The Traitors’ Season 5 Cast Revealed: Kristin Chenoweth, Dominic Monaghan, Whitney Leavitt, and More

    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 0 views
    लखनऊ कोर्ट के लॉकअप में बच्चे का जन्म:पेशी के लिए लाई गई थी चोरी की आरोपी, बयान से पहले उठी प्रसव पीड़ा

    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    Prince Harry, Meghan Markle feeding the ‘publicity machine’ despite privacy demands: expert

    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 2 views
    बुजुर्ग हत्याकांड पर मंत्री नरेंद्र कश्यप परिजनों से मिले:निजी कोष से 50 हजार की मदद, बोले- दो दिन में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी करें

    FTC Announces Additional Payments to Consumers Stemming from FTC’s Amazon Prime Settlement

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    FTC Announces Additional Payments to Consumers Stemming from FTC’s Amazon Prime Settlement

    मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला

    • By dp
    • September 18, 2026
    • 3 views
    मेरठ में केबल कारोबारी के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पीठ-पेट और हाथ में 4 गोलियां लगीं, ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर; पुरानी रंजिश में हमला