भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे युवा, Gen Z पर कहा- गलती उनकी नहीं परिवार और संस्कारो की कमी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur BJYM Chief Rohit Mishra Statement On Gen Z & Politics | BJP

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा बोले:विपक्ष के झूठ के गुब्बारे फोडे़ंगे युवा, Gen Z पर कहा- गलती उनकी नहीं परिवार और संस्कारो की कमीकानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा मंगलवार को कानपुर पहुंचे। क्षेत्रीय कार्यालय में रात 8 बजे दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने दिल्ली में हुए प्रदर्शन और Gen Z पर कहा कि गलती उनकी नहीं, बल्कि शायद संस्कारों की कमी के कारण ऐसा हुआ। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठ के गुब्बारों पर युवा एक छोटी-सी सुई बनकर ऐसा वार करेंगे कि उनकी हवा निकल जाएगी।

पढ़िए दैनिक भास्कर से रोहित मिश्रा की सवाल-जवाब में खास बातचीत

सवाल: कानपुर में हुए भव्य स्वागत को कैसे देखते हैं? जवाब: मैंने इस तरह के स्वागत की कोई अपेक्षा नहीं की थी। मैं तो अपने भाई जैसे कार्यकर्ताओं से मिलने आया था। यह उनका स्वाभाविक स्नेह है, जिसे स्वागत का रूप दे दिया गया। कानपुर क्रांतिकारियों और तेवर की धरती है। 1857 की क्रांति से लेकर आज तक जब भी संघर्ष की जरूरत पड़ी, कानपुर ने नेतृत्व किया है। मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी परिवर्तन की आवाज सबसे पहले इसी धरती से उठेगी।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत।

सवाल: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद युवाओं को कैसे जोड़ेंगे? जवाब: युवा पहले से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन, स्वरोजगार और रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के साथ जुड़े हुए हैं। हमारा काम उनके बीच पहुंचना है। विपक्ष झूठ के बड़े-बड़े गुब्बारे बनाता है, लेकिन युवा मोर्चा छोटी-सी सुई लेकर तैयार रहेगा और उन झूठों की हवा निकाल देगा।

सवाल: दिल्ली में हुए प्रदर्शन और Gen Z विवाद पर आपका क्या कहना है? जवाब: मैं इसे केवल युवाओं की गलती नहीं मानता। यह कहीं न कहीं परिवार और संस्कारों की कमी है। वे हमारे छोटे भाई-बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि उन्हें माफ कर दिया है, अब कई लोग वीडियो बनाकर स्वयं भी माफी मांग रहे हैं। गलती हो जाती है, लेकिन उससे सीखना जरूरी है। यह भी सच है कि संस्कारों में कमी आई है और उसका असर दिखाई देता है।

सवाल: राष्ट्रीय अध्यक्ष सीट पर उपचुनाव में हार के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है, क्या कहेंगे? जवाब: विपक्ष का हमला बेवजह है। यह जनता का जनादेश है, जिसे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार किया है और पूरी पार्टी भी उसका सम्मान करती है। हम परिणामों की समीक्षा करेंगे। जहां सुधार की जरूरत होगी, वहां काम करेंगे और आगे बेहतर परिणाम लेकर आएंगे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं