संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pratapgarh
  • Pratapgarh Sanskrit Board Topper Fraud Case | Rajneesh Yadav Case

संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिलेमनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की उत्तर मध्यमा (12वीं) परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतापगढ़ के छात्र रजनीश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर नाम और जन्मतिथि बदलकर परीक्षा देने का आरोप लगाया गया है।

89.36 प्रतिशत अंक के साथ बने थे प्रदेश टॉपर

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद श्री रामटहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यदुनाथपुर सैफाबाद के छात्र रजनीश यादव ने 89.36 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। किसान परिवार से आने वाले रजनीश की सफलता की प्रदेशभर में चर्चा हुई थी। इसी विद्यालय के दो अन्य छात्रों ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाया था।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

अब छात्र की इस उपलब्धि पर सवाल खड़े हो गए हैं। आसपुर देवसरा क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी जगत प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि छात्र के पुराने शैक्षणिक अभिलेखों, राशन कार्ड और मतदाता सूची में उसका नाम अजय कुमार तथा जन्मतिथि 13 मई 1998 दर्ज थी। आरोप है कि बाद में आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों में नाम बदलकर रजनीश यादव और जन्मतिथि 1 जुलाई 2010 दर्ज कराई गई।

बदले दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, इन्हीं कथित रूप से बदले गए दस्तावेजों के आधार पर छात्र ने संस्कृत विद्यालय में प्रवेश लिया और वर्ष 2026 की उत्तर मध्यमा परीक्षा में शामिल होकर प्रदेश की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया।

दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि नाम और जन्मतिथि में कथित बदलाव कैसे और किन दस्तावेजों के आधार पर किए गए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar News | Banganga River Water Level Rise Alert नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश…

    नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Noida Weather Update | Intermittent Rain & Humidity Forecast | August 2026 नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से…

    You Missed

    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 0 views
    नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

    New crater likely to form after SpaceX rocket slams into the moon | CNN

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 1 views
    New crater likely to form after SpaceX rocket slams into the moon | CNN

    नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 1 views
    नोएडा में तापमान 32 डिग्री:रुक-रुक कर बारिश की संभावना ,उमस से अभी राहत नहीं, 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी नहीं

    2026 Michigan State Senate Primary Election Results

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 4 views
    2026 Michigan State Senate Primary Election Results

    संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 3 views
    संस्कृत बोर्ड के प्रदेश टॉपर पर जालसाजी का केस:नाम और जन्मतिथि बदलने का आरोप, 89.36 प्रतिशत अंक मिले

    Jeremy Moss wins Democratic primary for Michigan 11th District: Reports

    • By dp
    • August 5, 2026
    • 5 views
    Jeremy Moss wins Democratic primary for Michigan 11th District: Reports