ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Brett Lee Statement On Preity Zinta Dating Rumors | Bollywood News

ब्रेट ली ने प्रीति संग अफेयर की अफवाहें खारिज कीं:बोले- हम अच्छे दोस्त थे और हैं, कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ अपने अफेयर की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जब ब्रेट ली से उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ने की अफवाहों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘ये रही आपकी खबर… मैंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘प्रीति जिंटा और मैं पहले भी बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की मालकिन थीं। वह बेहद समझदार महिला हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। ऐसी खबरों ने मुझे कभी परेशान नहीं किया, क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग जितनी चाहें अटकलें लगा सकते हैं, लेकिन मैंने कभी उन्हें अपने ऊपर असर नहीं करने दिया।’

ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए साल 2008 से 2010 तक खेला था।ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए साल 2008 से 2010 तक खेला था।

प्रीति जिंटा और ब्रेट ली की पर्सनल लाइफ

प्रीति जिंटा ने साल 2016 में अमेरिकी फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। दोनों की शादी लॉस एंजिल्स में निजी समारोह में हुई। साल 2021 में यह कपल सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, बेटे जय और बेटी जिया, का माता-पिता बना। फिलहाल परिवार लॉस एंजिल्स में रहता है।

वहीं, ब्रेट ली ने 2006 में एलिजाबेथ केम्प से पहली शादी की थी। दोनों का एक बेटा है, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2014 में ब्रेट ली ने लाना एंडरसन से दूसरी शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं और वह ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।

मुंबई से पुराना नाता

ब्रेट ली ने इंटरव्यू में बताया कि उनका भारत से कनेक्शन 1994 में शुरू हुआ था, जब वे पहली बार ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के साथ मुंबई आए थे। ली ने कहा कि मुंबई उनके दिल के बहुत करीब है और यह शहर उन्हें अपने दूसरे घर जैसा लगता है। उन्होंने मुंबई की बारिश और यहां की एनर्जी की तारीफ की। ली के अनुसार, मुंबई की बारिश शहर के मिजाज का एक अहम हिस्सा है, जो इसे और खास बनाती है।

ब्रेट ली मुख्य अभिनेता के रूप में 2015 की फिल्म 'अनइंडियन' में अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के साथ नजर आए थे।ब्रेट ली मुख्य अभिनेता के रूप में 2015 की फिल्म ‘अनइंडियन’ में अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी के साथ नजर आए थे।

ऑटो रिक्शा और ‘मुकाबला’ गाना

मुंबई में शूटिंग के दौरान ऑटो रिक्शा में बैठकर ली को अपने शुरुआती ट्रेनिंग के दिन याद आ गए। उन्होंने बताया कि 1994 में वे अपनी क्रिकेट किट लेकर ऑटो में ही ट्रेनिंग के लिए जाते थे। ली ने बताया कि भारत में सुना गया उनका पहला गाना ‘मुकाबला’ था, जो उन्होंने ऑटो रिक्शा में सुना था।

तब उन्हें हिंदी समझ नहीं आती थी, लेकिन संगीत पसंद आया था। बाद में उन्होंने इस गाने का मतलब समझा और अब जब भी भारत आते हैं, तो यह गाना जरूर सुनते हैं। एआर रहमान का इंटरव्यू लेना उनके लिए एक शानदार अनुभव था।

ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 718 से अधिक विकेट लिए थे।ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 718 से अधिक विकेट लिए थे।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • महाभारत में अश्वत्थामा बने प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार: लगान-गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे; कल कैंसर से निधन हुआ था

    लगान-गजनी जैसी कई फिल्मों में दिखे थे; कल कैंसर से निधन हुआ था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सलमान खान ने सोहेल को दी आगे बढ़ने की सलाह: बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात

    बोले- किसी को डेट करना शुरू करो; बेटे से कराई वीडियो कॉल में बात|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 1 views
Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 2 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 7 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया