मुरादाबाद में कांवड़ियों को 24 घंटे मिलेगा इलाज:स्वास्थ्य विभाग ने 14 शिविर लगाए, ऑक्सीजन और स्ट्रेचर के इंतजाम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Kanwar Yatra: Health Department Sets Up 14 Medical Camps

मुरादाबाद में कांवड़ियों को 24 घंटे मिलेगा इलाज:स्वास्थ्य विभाग ने 14 शिविर लगाए, ऑक्सीजन और स्ट्रेचर के इंतजामशिवी शर्मा | मुरादाबादकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ये तस्वीर कावंड यात्रा पर निकले शिव भक्तों की है। - Dainik Bhaskarये तस्वीर कावंड यात्रा पर निकले शिव भक्तों की है।

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिवभक्तों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में 24 घंटे डॉक्टर, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहेगी।

दिल्ली रोड, कांठ रोड, अगवानपुर सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों और विश्राम स्थलों पर बनाए गए इन शिविरों में श्रद्धालुओं को प्राथमिक इलाज दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर 108 एंबुलेंस के जरिए मरीजों को नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा।

ऑक्सीजन, स्ट्रेचर और प्राथमिक इलाज की पूरी व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग ने इस बार सामान्य दवाओं के साथ जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों की भी व्यवस्था की है। प्रत्येक शिविर में ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बू बैग, पल्स ऑक्सीमीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध रहेगी।

यदि किसी कांवड़िये को सांस लेने में तकलीफ होती है या ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, तो उसे अस्पताल पहुंचने से पहले मौके पर ही जरूरी उपचार दिया जाएगा।

बुखार से लेकर सांप के काटने तक के इलाज की तैयारी

शिविरों में बुखार, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, एलर्जी, पैरों में छाले और मामूली चोटों के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा टिटनेस इंजेक्शन, एंटी स्नेक वेनम, ओआरएस, पट्टियां और एंटीसेप्टिक दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। गंभीर मरीजों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।

बेड, कूलर और पेयजल की भी सुविधा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य शिविरों में मरीजों के लिए बेड, तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था, कूलर, स्वच्छ पेयजल और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है और सभी शिविरों की लगातार निगरानी की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 0 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week