हनुमंत विहार में रेस्टोरेंट में जमकर चली कुर्सियां, VIDEO:दोस्त से मिलने गए युवक का छीना मोबाइल, वापस मांगने पर मारपीट, सिर फटा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Restaurant Assault | Youth Beaten Over Mobile Phone Snatching

हनुमंत विहार में रेस्टोरेंट में जमकर चली कुर्सियां, VIDEO:दोस्त से मिलने गए युवक का छीना मोबाइल, वापस मांगने पर मारपीट, सिर फटाकानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में युवक को पीटते आरोपी - Dainik Bhaskarहनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में युवक को पीटते आरोपी

हनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में दोस्त से मिलने गए युवक का दबंगों ने मोबाइल फोन छीन लिया। वापस मांगने पर दर्जन भर युवकों ने गाली–गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने कुर्सी व लोहे की रॉड से युवक की जमकर पिटाई की। बीच–बचाव करने आए दोस्त को भी आ

.

पहले देखिए दो तस्वीरें…

आरोपियों से मोबाइल वापस मांगता पीड़ितआरोपियों से मोबाइल वापस मांगता पीड़ितमोबाइल मांगने के विरोध में मारपीट करते युवकमोबाइल मांगने के विरोध में मारपीट करते युवक

5 अगस्त की रात दोस्त से मिलने गया था

दीनदयाल पुरम, तौधकपुर निवासी रोशन खरे ने बताया कि 5 अगस्त की रात 10:35 बजे हनुमंत विहार स्थित रेस्टोरेंट में काम करने वाले दोस्त से मिलने गया था। रोशन के मुताबिक वह रेस्टोरेंट में बैठकर मोबाइल में सीरियल देख रहा था। पास की टेबल में 10 से 11 युवक बैठे थे, जो आपस में गाली–गलौज कर रहे थे। इस दौरान एक युवक आया और हाथ से मोबाइल छीन लिया।

कुछ देर बाद मोबाइल वापस मांगने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों का झुंड उस पर टूट पड़ा और कुर्सियों से बेरहमी से वार करने लगे। बीच–बचाव करने आए दोस्त को भी आरोपियों ने पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक को जमीन पर गिरा कर लात–घूसों और लोहे की रॉड से पीटा, जिससे युवक के सिर में गंभीर रूप से चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जबरन खींच कर ले जाने का प्रयास किया।

मारपीट के दौरान युवक का फटा सिरमारपीट के दौरान युवक का फटा सिर

शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच–बचाव कर उसे छुड़ाया। जिसके बाद आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा, सिम्पी पांडेय, आदित्य धमनिया, छोटू, प्रांशु तिवारी के रूप में की। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ द्विवेदी उर्फ पासा अपराधिक किस्म का युवक है, उस पर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है।

मामले में हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

You Missed

'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 0 views
'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 4 views
नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 5 views
Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

  • By dp
  • November 5, 2026
  • 6 views
DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week