हरियाणा की महिला कांवड़ यात्री पहुंचीं शामली:बारिश में भी नहीं डिगा उत्साह, नारी सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेश

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Shamli Kanwar Yatra | Women Devotees Carry Message Of Empowerment

हरियाणा की महिला कांवड़ यात्री पहुंचीं शामली:बारिश में भी नहीं डिगा उत्साह, नारी सम्मान और सशक्तिकरण का दिया संदेशआकाश मलिक | शामली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में इस बार आस्था के साथ नारी शक्ति की भी झलक देखने को मिल रही है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी से महिला कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शामली पहुंचा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद महिला श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा पर आगे बढ़ती रहीं।

महिला कांवड़ियों के पहुंचने पर शहर में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया और उनके लिए नाश्ता, फल व पेयजल की व्यवस्था भी की।

फैशन डिजाइनर रितु कर रहीं जत्थे का नेतृत्व

भिवानी से आए महिला कांवड़ियों के इस जत्थे का नेतृत्व फैशन डिजाइनर रितु कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ भिवानी की बड़ी संख्या में महिलाएं हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रही हैं।

रितु ने कहा कि यह यात्रा केवल भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज को नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने का भी प्रयास किया जा रहा है।

‘महिलाएं हर चुनौती का सामना करने में सक्षम’

रितु ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी, थकान और खराब मौसम के बावजूद महिला कांवड़ यात्री पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही हैं। उनका उद्देश्य यह संदेश देना है कि महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

बारिश के बीच जारी रही शिवभक्ति

शामली पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने महिला कांवड़ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर भंडारे लगाए गए, जहां उनके लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई। बारिश के बीच भी महिला श्रद्धालु पूरे जोश के साथ यात्रा करती नजर आईं। रास्ते भर लोग उनकी हौसला अफजाई करते रहे और उनकी सफल यात्रा की कामना की।

आस्था के साथ दिखी नारी शक्ति

इस बार कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी पहले से अधिक दिखाई दे रही है। महिलाओं की यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को भी दर्शा रही है। शामली में महिला कांवड़ियों का यह जत्था शिवभक्ति और नारी शक्ति के अनूठे संगम का प्रतीक बना रहा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Hindi News Entertainment Bollywood The Story Of ‘The Confession…’ Is More About Moral Questions Than The Incident: Adil Hussain इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है:…

    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Road Accident | Bike Collision Near Suryakund Bharatkund Path अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ,…

    You Missed

    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 1 views
    Xavier Worthy Explains Miscue With Patrick Mahomes vs. Broncos

    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 1 views
    इंटरव्यू:‘द कन्फ़ेशन…’ की कहानी घटना से ज्यादा नैतिक सवालों पर है: आदिल हुसैन

    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    Mediaplanet Launches Women vs. Cancer Campaign in the Los Angeles Times to Advance Awareness, Early Detection and Advocacy

    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    अयोध्या में 2 बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, 2 युवकों की मौत:सूर्यकुंड-भरतकुंड मार्ग पर हादसा हुआ, दोनों पूराकलंदर क्षेत्र के रहने वाले थे

    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 2 views
    Anna Paulina Luna sends cease and desist letter to Leela Gray over insider trading jab

    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो

    • By dp
    • September 20, 2026
    • 3 views
    सपा सांसद पर FIR कराने वाला युवक गायब:भाई बोला- भाजपा नेता के कहने पर दर्ज कराया मुकदमा; निष्पक्ष जांच हो