कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित:बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranauts Statement Sparks Row | Ashok Pandit Reacts

कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित:बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह के समर्थन में दिए गए कंगना रनोट के बयान पर FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि कंगना बकवास करती हैं, इसलिए मैंने उन्हें बैन किया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में पंडित ने कहा, “इंडस्ट्री के बहुत से लोग हमें गालियां देने लगे हैं। कल कंगना ने भी कुछ कहा। लोग पूरे मामले को समझे बिना ही कमेंट कर रहे हैं। कंगना ने यह भी कहा कि मुझे इंडस्ट्री ने बैन कर दिया है। मैंने कहा, ‘तुम बेकार की बातें करती हो, इसलिए मैंने तुम्हें बैन किया था।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इसकी परवाह नहीं है। यहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मुद्दा चल रहा है। तुम्हें तो असली मामला भी नहीं पता, फिर भी बोल रही हो। हम रणवीर के खिलाफ नहीं हैं। हम सिर्फ उस घटना की बात कर रहे हैं जो हुई है।”

रणवीर को लेकर कंगना ने क्या कहा था?

रणवीर सिंह को मिलने नॉन-कोऑपरेशन को लेकर कंगना ने कहा था, “आप मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, मुझे तो हर किसी ने बैन किया हुआ है। मैं यही कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा कभी नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें। आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन बन गए हैं। यह एक तरह से अच्छा ही है।”

मंगलवार को कंगना जब अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं, तब उन्होंने रणवीर को लेकर बयान दिया था।मंगलवार को कंगना जब अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचीं, तब उन्होंने रणवीर को लेकर बयान दिया था।

कंगना ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए आगे कहा था कि जब आप लाइफ में आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की मुश्किलें आती हैं। उन्होंने कहा था, “मेरे साथ तो इतना सब कुछ हुआ है, लेकिन देखिए आज मैं अच्छा काम कर रही हूं। मेरी गाड़ी भी अच्छी चल रही है। इसलिए इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा।”

बता दें कि बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (NCD) को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया।

रणवीर पर नॉन-कोऑपरेशन का फैसला FWICE ने वापस लिया

FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आधिकारिक बयान में कहा कि इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के हस्तक्षेप और अपील के बाद यह फैसला लिया गया है।

अशोक पंडित ने FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।अशोक पंडित ने FWICE के अध्यक्ष बीएन तिवारी के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।

अशोक पंडित बोले- बैन नहीं था

अशोक पंडित ने कहा कि FWICE ने कभी भी रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगाया था। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस मामले को बैन के तौर पर पेश न किया जाए, क्योंकि इससे कन्फ्यूजन पैदा होता है।

पंडित ने यह भी कहा कि FWICE के पास किसी को बैन करने का अधिकार नहीं है। संगठन केवल नॉन-कोऑपरेशन यानी सहयोग न करने का फैसला ले सकता है। उनके मुताबिक, यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है कि कोई तकनीशियन, वर्कर, निर्माता या कलाकार किसी व्यक्ति के साथ काम करना चाहता है या नहीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन: शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं, गोविंदा को दिया था ब्रेक; अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स

    शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं, गोविंदा को दिया था ब्रेक; अंतिम दर्शन करने पहुंचे सेलेब्स|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:37Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रणवीर सिंह का सपोर्ट कर फंसे राम गोपाल वर्मा: कहा- FWICE बैन करो, रणवीर को नहीं, फेडरेशन ने 1.25 करोड़ बकाया याद दिलाया; माफी की मांग

    कहा- FWICE बैन करो, रणवीर को नहीं, फेडरेशन ने 1.25 करोड़ बकाया याद दिलाया; माफी की मांग|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:10Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मूवी रिव्यू- पेड्डी: पहचान की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाती है फिल्म, राम चरण के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, फर्स्ट हाफ स्लो, लेकिन कहानी असरदार

    पहचान की लड़ाई को दमदार अंदाज में दिखाती है फिल्म, राम चरण के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस, फर्स्ट हाफ स्लो, लेकिन कहानी असरदार|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अमित जानी बोले- ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं है: फिल्म बिश्नोई समाज पर आधारित, कहा- नोटिस भेजकर हम पर दबाव बनाया जा रहा है

    0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

You Missed

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस