प्रदीप रावत के निधन पर बेटे का खुलासा:ICU में दिया गया CPR, एक महीने पहले ब्लड कैंसर का पता चला, पहले समझा गया इन्फेक्शन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Pradeep Rawat Passes Away In Mumbai | ICU CPR Health Update

प्रदीप रावत के निधन पर बेटे का खुलासा:ICU में दिया गया CPR, एक महीने पहले ब्लड कैंसर का पता चला, पहले समझा गया इन्फेक्शन15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में मंगलवार शाम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। सरफरोश, लगान और गजनी जैसी फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले रावत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने हिंदी, क्षेत्रीय सिनेमा और टेलीविजन में काम किया। बुधवार दोपहर मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर समेत फिल्म जगत के कई लोग शामिल हुए।

दो महीने पहले रिपोर्ट थी सामान्य

अभिनेता के बेटे विक्रमादित्य रावत ने अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि परिवार को पहले लगा था कि उन्हें पेट का मामूली संक्रमण है। हालांकि, बाद में डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड कैंसर होने की पुष्टि की। विक्रमादित्य ने बताया कि दो महीने पहले ही उनके पिता की मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य थी।

आईसीयू में दी गई सीपीआर

विक्रमादित्य ने पिता के अंतिम पलों को याद करते हुए कहा कि 4 अगस्त को उनकी प्लेटलेट्स गिरकर 3 हजार रह गई थी, जबकि यह 3 लाख से ऊपर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे आईसीयू के बाहर इंतजार कर रहे थे और अंदर डॉक्टर उन्हें सीपीआर दे रहे थे। यह देखकर उन्हें स्थिति का अंदाजा हो गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके पिता अब बेहतर जगह पर हैं और इतने लोगों को वहां देखकर वे खुश होंगे।

शुरुआत में पेट का संक्रमण समझा था

बेटे ने बताया कि जब वे डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने इसे पेट का संक्रमण बताया और दवाएं दीं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मां के कहने पर जब ब्लड टेस्ट कराया गया तो व्हाइट ब्लड सेल काउंट बहुत ज्यादा था। इसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 99 फीसदी ब्लड कैंसर होने की आशंका जताई थी। अगले दिन इसकी पुष्टि हो गई।

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

प्रदीप रावत के निधन पर फिल्म जगत के कई सितारों ने उन्हें याद किया। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि उनके साथ कई अच्छे पल बिताए हैं और वे उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं।

एक्टर प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार 5 अगस्त को मुंबई की बेस्ट कॉलोनी के पास गोरेगांव (पश्चिम) में किया गया। उनके बेटे विक्रमदित्य अपने पिता का शव देखकर भावुक हो गए।

लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम निधन हो गया। इसी बीच आमिर खान और रजा मुराद समेत कई सेलेब्स प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। सलमान खान ने प्रदीप के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देखें तस्वीरें-

अंतिम यात्रा में प्रदीप के बेटे विक्रमादित्य।अंतिम यात्रा में प्रदीप के बेटे विक्रमादित्य।पिता के शव के साथ विक्रमादित्य।पिता के शव के साथ विक्रमादित्य।अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य भावुक नजर आए।अंतिम संस्कार के दौरान प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य भावुक नजर आए।आमिर खान अपने को एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।आमिर खान अपने को एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।रजा मुराद अंतिम संस्कार में।रजा मुराद अंतिम संस्कार में।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था

प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए।

फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।फिल्म गजनी में प्रदीप रावत का किरदार आमिर खान के किरदार की गर्लफ्रेंड की हत्या कर देता है।

तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी।

आमिर खान को बहन ने डांट दिया था फिल्म लगान में देवा का किरदार पहले एक्टर मुकेश ऋषि को ऑफर हुआ था, लेकिन साउथ की कई फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद यह रोल प्रदीप रावत को मिला था।

दरअसल, फिल्म सरफरोश में प्रदीप रावत का काम देखकर आमिर खान काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने आधी रात करीब 12 बजे प्रदीप के घर के लैंडलाइन पर फोन किया। उस समय प्रदीप घर पर नहीं थे। उनकी बहन ने फोन उठाया। ‘मैं आमिर खान बोल रहा हूं’ सुनकर उन्होंने इसे प्रैंक कॉल समझा। उन्होंने डांटते हुए कहा, ‘क्यों बदमाशी कर रहे हो?’

फिल्म लगान में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है।फिल्म लगान में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है।

बाद में आमिर ने लेखक उमाशंकर पाठक से बात कराई, जिन्हें परिवार पहचानता था। तब सबको यकीन हुआ कि फोन सच में आमिर खान का है। आमिर ने प्रदीप को अगले दिन ऑफिस बुलाकर फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया और साइनिंग अमाउंट का चेक दिया। फिर इस तरह उन्हें फिल्म लगान में काम मिला था।

प्रदीप रावत के कारण सलमान को नहीं मिली गजनी

27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, ‘मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है। हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं। हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।’

सलमान ने आगे कहा, ‘मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।’

सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।सलमान खान और प्रदीप रावत ने बागी (1990), पत्थर के फूल (1991) और संगदिल सनम (1994) जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।

सोनू सूद ने प्रदीप रावत को दी श्रद्धांजलि

एक्टर सोनू सूद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आप हमेशा याद आएंगे।’

सोनू सूद की पोस्ट।सोनू सूद की पोस्ट।यशपाल शर्मा की पोस्ट।यशपाल शर्मा की पोस्ट।

प्रदीप रावत की 2 शादियां हुई थीं प्रदीप रावत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां हुईं। NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और करीब साढ़े पांच महीने में दोनों का तलाक हो गया। प्रदीप रावत ने बताया था कि पहली पत्नी ने उन पर और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए थे, हालांकि बाद में मामला खत्म हो गया।

इसके बाद उनकी मुलाकात साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कल्याणी रावत से हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2006 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है।

प्रदीप रावत की पत्नी कल्याणी रावत के साथ पुरानी तस्वीर।प्रदीप रावत की पत्नी कल्याणी रावत के साथ पुरानी तस्वीर।

यह खबर भी पढ़ें…

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 3 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं