यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेल से बाहर आएंगे अतीक के दोनों बेटे, योगी बोले-बबुआ बच्चे ही रहेंगे; दादी को कांवड़ में लेकर निकले 35 पोते

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • UP Evening Bulletin; Atiq Ahmed Son Abaan Funeral | BSP MLA Umashankar Death

यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:जेल से बाहर आएंगे अतीक के दोनों बेटे, योगी बोले-बबुआ बच्चे ही रहेंगे; दादी को कांवड़ में लेकर निकले 35 पोतेउत्तर प्रदेश2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

आज की सबसे बड़ी खबर माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद जेल में बंद उसके दोनों बेटों को पैरोल मिलने से जुड़ी है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें…

1- अतीक के दोनों बेटों को भाई के जनाजे के लिए पैरोल; सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम

जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों को अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। भाई की मौत की खबर मिलते ही अली झांसी जेल में रातभर रोता रहा। अबान को प्रयागराज में अतीक की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। शव हटवा गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। उधर, डिप्टी सीएम केशव मौर्य एक्सीडेंट की सवाल पर भड़क गए। कहा- एक्सीडेंट रोज होते रहते। पूरी खबर पढ़ें

2- यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर पंचतत्व में विलीन, बेटे ने मुखाग्नि दी

यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। लोग ‘उमाशंकर सिंह अमर रहें’ के नारे लगा रहे थे। पैतृक गांव खनवर से 45 किमी दूर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बेटे प्रिंस युकेश ने मुखाग्नि दी। 55 वर्षीय विधायक का बुधवार को फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में निधन हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

3- योगी बोले- बबुआ जीवन भर बच्चे ही बने रहेंगे; अखिलेश यादव पर निशाना

लखनऊ में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा- कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं। बबुआ भी ऐसे ही थे। अंबेडकरनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- संभल में सपा के एक गुंडे ने दंगा कराया। सरकार उस गुंडे को घुटनों पर लाकर नाक रगड़वा रही है। बरेली में एक गुंडा दंगे कराता था लेकिन अब वह दंगाई जेल से सबसे माफी मांग रहा। पूरी खबर पढ़ें

4- आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ, संभल में 100 बीघा फसल जलमग्न

लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। इससे 100 बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। नहर के कटान को बंद करने के लिए 4 बुलडोजर लगाए गए हैं। नोएडा में अंडरपास में जलभराव के चलते एंबुलेंस फंस गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने धक्का देकर निकाला। आगरा में सड़क धंस गई और 20 फीट का गड्ढा हो गया। पूरी खबर पढ़ें

5- बृजभूषण बोले- संसद में जरूर लौटूंगा, प्रियंका को बरगलाया गया

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बोले- जिस संसद में मुझे घुसने नहीं दिया, अब वहीं लौटूंगा। महिला पहलवानों का मामला सिर्फ ‘गुड टच-बैड टच’ का था। खिलाड़ी को मेडल पहनाने, छूने, गले लगाने को बड़ा आंदोलन बना दिया गया। कनाडा-अमेरिका तक पोस्टर लगे। आरोप लगाया कि पर्दे के पीछे कुछ लोग थे। भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा ने प्रियंका गांधी को आंदोलन में शामिल कराया। पूरी खबर पढ़ें

अब अहम 8 खबरें…

6- जयंत चौधरी को झटका, RLD के यूपी चीफ रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा। रालोद के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व एमएलसी ने अपने इस्तीफे में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा- पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। देश में संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार हो रहा है, जिससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है। रालोद के 9 विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें

7- राहुल हिंदू तो पप्पू यादव का विरोध करें, प्रयागराज में डिप्टी CM केशव ने साधा निशाना

प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अगर राहुल गांधी स्वयं को जनेऊधारी और हिंदू मानते हैं, तो पप्पू यादव का सार्वजनिक विरोध करें और उन्हें अपनी पार्टी से अलग करें। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज आने या कहीं भी जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने साधु वेश धारण कर रामभक्तों और हिंदुओं का अपमान किया है। पूरी खबर पढ़ें

8- लखनऊ में चंद्रशेखर बोले- वीपी सिंह को मिले भारत रत्न, कांशीराम को भूल नहीं सकते

लखनऊ में रैली में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पूर्व पीएम वीपी सिंह को भारत रत्न देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि अभी भी मंडल कमीशन की सारी सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है। जबतक सारी सिफारिशें लागू नहीं होगी हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने बैलेट पेपर से वोटिंग कराने की मांग की। कहा- कांशीराम और रामविलास पासवान के संघर्षों को भूला नहीं सकते। पूरी खबर पढ़ें

9- BJP विधायक बोले- मेरी हत्या हो सकती है, बाहुबली ब्रदर्स के नाम लिए; बातचीत का AUDIO

यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सुल्तानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह का शुक्रवार को नया ऑडियो सामने आया है। विधायक आरोप लगाने वाली महिला से बात कर रहे हैं। महिला से विधायक ने कहा- सुल्तानपुर के दो बाहुबली सोनू सिंह- मोनू सिंह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। लेकिन बता दूं कि मैं भी इन दोनों का मर्डर करा सकता हूं। महिला हां और जी में जवाब देती रही। पूरी खबर पढ़ें

10- वाराणसी में बच्ची बोली-हर जुमा अंकल प्राइवेट पार्ट टच करते, चॉकलेट दिखाकर बुलाते

वाराणसी में साड़ी कारीगर की 6 साल की बेटी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची ने मां को बताया- हर जुमे को मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसे चॉकलेट देने के बहाने बुलाता था। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर प्राइवेट पार्ट को टच करता था। डरी-सहमी बच्ची ने मां को पूरी बात बताई तो वह हैरान रह गई। शुक्रवार को जैतपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें

11- लखनऊ में कार धू-धूकर जली, दवा व्यापारी जिंदा जला, केवल कंकाल बचा

लखनऊ में गुरुवार देर रात मारुति जेन कार में आग लगने से 32 वर्षीय दवा कारोबारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने के बाद वह कार से बाहर नहीं निकल सके। जब तक दमकल ने आग पर काबू पाया, तब तक कार के अंदर केवल उनका कंकाल बचा था। कारोबारी का एक हाथ सीट में फंसा था। पुलिस के मुताबिक, कार में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें

12- लखनऊ में CRPF जवान का शव रखकर हंगामा, पत्नी बोलीं- खुद सीने में 3 गोली कैसे मार सकते

मणिपुर में तैनात रहे CRPF जवान विनीत कुमार सिंह सिकरवार का पार्थिव शरीर हरदोई ले जाते समय परिजनों ने लखनऊ के बुद्धेश्वर में रोककर हाइवे जाम कर दिया। पत्नी नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि बुखार के बावजूद विनीत से जबरन ड्यूटी कराई गई। छुट्टी नहीं मिली और ड्यूटी के दौरान उनके सीने में गोली लगने से मौत हुई। वह खुद 3 गोली सीने में कैसे मार सकते। पूरी खबर पढ़ें

13- गोरखपुर में भिड़ा लड़कियों का दो गुट, जमकर चले लात-घूसे

गोरखपुर में इंटर कॉलेज के बाहर छात्राओं के दो गुट भिड़ गए। स्कूल की छुट्टी के बाद गेट के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर थप्पड़-घूंसे चलाए। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह शांत कराया। वीडियो शुक्रवार सामने आया। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है…

14- हापुड़ में 95 साल की दादी को लेकर 35 पोते निकले, बारी-बारी से लेकर चल रहे

हापुड़ में 95 वर्षीय दादी को लेकर उनके 35 पोते कांवड़ लेकर निकले हैं। बुजुर्ग सोनदेवी को उनके 35 पोते कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार ले जा रहे हैं। पोते सोनू ने बताया कि दादी की गंगा स्नान और कांवड़ यात्रा की इच्छा थी। उम्र के कारण वह पैदल नहीं चल सकती थीं, इसलिए परिवार ने उनकी इच्छा पूरी करने का फैसला किया। हम सब मिलकर उनकी तीर्थ को पूरा कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या रहेगा खास…

15- राहुल गांधी का छात्रों की गूंज संवाद

8 अगस्त को प्रयागराज में “छात्रों की गूंज” (Chhatron Ki Goonj) संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे।

कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Hindi News Local Rajasthan Ramayan Movie Jaipur Jewelry | Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ornaments राजस्थान एक्सप्लेनर4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण,…

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Kamal Haasan Birthday Special | Controversial Statements & Film Career कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार…

You Missed

Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
Preview: The Wizards play the Hawks on Friday

4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 2 views
4000 करोड़ की फिल्म ‘रामायण’ में जयपुर की ज्वेलरी:रणबीर-साई पल्लवी के लिए लकड़ी के आभूषण, जानिए- कैसे 18 महीने तैयार हुए 4500 गहने

Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Why Jarrett Allen’s knee injury has the Cavs holding their breath

कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
कमल हासन@72, नाथूराम गोडसे को कहा पहला हिंदू आतंकवादी:कभी कहा- सनातन की बेड़ियां तोड़ने का हथियार शिक्षा, जानिए बड़े बयान और विवादों की कहानी

Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
Exclusive | Mariners swipe longtime Yankees coordinator Tanner Swanson as bench coach

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला

  • By dp
  • November 6, 2026
  • 5 views
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गिरफ्तारी के निर्देश:महू कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सौंपी जिम्मेदारी; 25 लाख रुपए के चेक बाउंस का मामला