लखनऊ में सजी 'दावत ए सुख़न' की महफिल:एक दर्जन शायरों ने लिया हिस्सा , 'ऊंचाइयों से गिरने लगे जबसे हैं पति , पत्नी के साथ छत पे भी मैं जाता नहीं हूँ'

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Dawat e Sukhan Mushaira In Lucknow | Famous Poets Perform Shayari

लखनऊ में सजी ‘दावत ए सुख़न’ की महफिल:एक दर्जन शायरों ने लिया हिस्सा , ‘ऊंचाइयों से गिरने लगे जबसे हैं पति , पत्नी के साथ छत पे भी मैं जाता नहीं हूँ’लखनऊ51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ में शनिवार रात ‘दावत ए सुख़न’ मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। महफिल में देश के अलग अलग हिस्सों से एक दर्जन से अधिक शायर और कवियों ने हिस्सा लिया। मंच पर भारतीय संस्कृति और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। कलमकारों ने अपनी रचनाओं से लोग

.

हिस्सा लेने वाले कवि और शायर

इस अवसर पर नदीम फर्रूख़ , हसन काज़मी , वासिफ फ़ारूक़ी , शबीना अदीब , सर्वेश अस्थाना , जौहर कानपुरी , प्रियांशु गजेंद्र , हेमंत पांडे , शंभू शिखर समेत विभिन्न कवियों ने शेर सुनाये। कार्यक्रम में शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। हास्य, व्यंग्य, गजल, गीत और कविताओं के रंगों से सजी इस महफिल में साहित्य प्रेमियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कविता और शायरी की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को भी मजबूत करने का संदेश दिया।

मंच पर मौजोूद बाड़ी संख्या में शायर और कविमंच पर मौजोूद बाड़ी संख्या में शायर और कवि

मुशायरे में पढ़े गए शेर…

अपना गम इस तरह थोड़ा कम कीजिए

दूसरों के लिए आंख नम कीजिए

कुछ गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे

आप अपनी जरूरत को कम कीजिए

शबीना अदीब

फूल सबके लिए महकते हैं

लोग लेकिन कहाँ समझते हैं

ज़िंदगी जी रहे हैं हम फिर भी

ज़िंदगी के लिए तरसते हैं

डॉ. सोनरूपा

उसको खिलाये बिन मैं कुछ भी खाता नहीं हूँ

और घूम मैं अकेले भी तो पाता नहीं हूँ

ऊंचाइयों से गिरने लगे जबसे हैं पति

पत्नी के साथ छत पे भी मैं जाता नहीं हूँ

शंभू शिखर

मैं तेरी आँख में आंसू की तरह रहता हूं

जलते बुझते हुए जुगनू की तरह रहता हूं

सब मेरे चाहने वाले हैं मेरा कोई नहीं

मैं भी इस मुल्क में उर्दू की तरह रहता हूं

हसन काज़मी

बस्ती के इक बुजुर्ग की मय्यत को देख कर

मैं अपने बूढ़े बाप से जाकर लिपट गया

जौहर कानपुरी

रिश्तों में तकरार बहुत है

लेकिन इनमें प्यार बहुत है

सारी दुनिया खुश रखने को

बस अपना परिवार बहुत है

सर्वेश अस्थाना

उसने भी सबके साथ मिरी की मुखालिफ़त

जिसके लिए मैं सारे जमाने से लड़ गया

नदीम फ़र्रुख़

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

You Missed

Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 5 views
पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 6 views
अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 9 views
Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

  • By dp
  • November 7, 2026
  • 7 views
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी