RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Nusrat Bharucha RCB Video Controversy | Actress Statement

RCB वाले वीडियो पर नुसरत भरूचा ने दी सफाई:यूजर्स पर भड़कते हुए कहा- कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा हाल ही में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक विवाद को लेकर चर्चा में आ गईं।

RCB की खिताबी जीत के बाद नुसरत ने जश्न मनाते हुए अपने टीवी स्क्रीन का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ आवाजें सुनाई दीं, जिन्हें कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने गलत तरीके से समझ लिया।

इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं। कुछ ही मिनटों बाद नुसरत ने वह इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी।

नुसरत ने बताई आवाजों की वजह

ट्रोलिंग के बाद नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह अपने एक दोस्त के घर पर मैच देख रही थीं और वीडियो में सुनाई दे रही आवाजें उनके दोस्त के छोटे पपी की थीं।

नुसरत के मुताबिक, बाहर हो रही तेज आतिशबाजी के कारण पपी डर गया था और रो रहा था। उन्होंने उस रात के कुछ अन्य वीडियो भी शेयर किए, जिनमें पपी नजर आ रहा है और वैसी ही आवाजें सुनाई दे रही हैं।

नुसरत ने ट्रोलिंग को लेकर लिखा, “कुछ लोगों ने तो हद ही कर दी है। एक पपी के रोने की आवाज पर इतना बवाल मचा दिया। अपने दिमाग के फितूर को शांत रखें और बिना सोचे-समझे किसी बात को न फैलाएं।”

नुसरत भरूचा ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन जी. अशोक ने किया था। वहीं, इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था।

फिल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया था। नुसरत के अलावा फिल्म में सोहम शाह, नोरा फतेही, ओंकार कपूर और शारिब हाशमी भी में थे। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 17 लाख रुपए की कमाई कर सकी थी।

नुसरत भरूचा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… उज्जैन महाकाल के दर्शन कर विवादों में नुसरत भरूचा:ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट बोले- ये शरीयत की नजर में गुनाह, तौबा करें, कलमा पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 30 दिसंबर 2025 को नए साल के आगमन से ठीक पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर से एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रेसिडेंट मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसे गुनाह कहा था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सलमान के लीगल नोटिस को अमित जानी ने फाड़ा: फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर बोले – मुझे मैसेज आया कि D-कंपनी छोड़ेगी नहीं

    फिल्म 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर बोले - मुझे मैसेज आया कि D-कंपनी छोड़ेगी नहीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:49Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन: सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, गोविंदा को ब्रेक दिया था; शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं

    सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, गोविंदा को ब्रेक दिया था; शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कंगना रनोट के बयान पर भड़के अशोक पंडित: बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था

    बोले- वो बकवास करती है, इसलिए बैन किया था; एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को सपोर्ट किया था|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:44Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकी

Hindi News Entertainment Bollywood Final Cut Of ‘King’ Not Locked ‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकीअमित कर्ण. मुंबई4 घंटे पहले कॉपी लिंक ‘किंग’…

बांदा में अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, रेफर करने की मांग के बाद हालत बिगड़ी

Hindi News Local Uttar pradesh Banda Banda Hospital Death: Family Alleges Medical Negligence | Controversy बांदा में अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, रेफर…

You Missed

Tennessee says child rapists deserve to die. Now it prepares to execute one of their victims

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 0 views
Tennessee says child rapists deserve to die. Now it prepares to execute one of their victims

‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकी

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 0 views
‘किंग’ का फाइनल कट लॉक नहीं:शूटिंग खत्म, लेकिन म्यूजिक-वीएफएक्स में काम अभी बाकी

Game Preview: Patriots at Seahawks | Week 1

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
Game Preview: Patriots at Seahawks | Week 1

बांदा में अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, रेफर करने की मांग के बाद हालत बिगड़ी

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
बांदा में अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप, रेफर करने की मांग के बाद हालत बिगड़ी

Ump’s issue with rookie’s cap irked Cardinals. Ivan Herrera’s homer erased it all.

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
Ump’s issue with rookie’s cap irked Cardinals. Ivan Herrera’s homer erased it all.

कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल पर बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो

  • By dp
  • September 6, 2026
  • 3 views
कंगना रनोट ने यूजर को जवाब दिया:जन्माष्टमी के भोग के लिए गैस न चलाने के सवाल पर बोलीं- खाना बनाने की चिंता मत करो