मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतब

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Muzaffarnagar
  • Muzaffarnagar Highway 58 Thar Car Stunt Video | Viral Stunt Action

मुजफ्फरनगर हाईवे-58 पर थार से खतरनाक स्टंट, VIDEO:चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर लटककर युवक ने किए करतबवरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रनगर। पुलिस की तमाम कार्रवाइयों और लगातार चेतावनियों के बावजूद सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। अब दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 के पुरकाजी क्षेत्र से थार कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में एक युवक चलती थार की खिड़की से बाहर लटका हुआ नजर आ रहा है। कभी वह वाहन की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करता दिखाई देता है तो कभी एक हाथ ऊपर उठाकर खतरनाक करतब करता नजर आता है। वीडियो में थार को एक अन्य व्यक्ति चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि युवक वाहन से बाहर लटककर स्टंट कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो पुरकाजी कस्बे के निवासी फरदीन नामक युवक का बताया जा रहा है। युवक ने कथित तौर पर यह वीडियो एक जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया था। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाईवे पर इस तरह स्टंट करना न केवल वाहन में सवार लोगों के लिए बल्कि आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

खास बात यह है कि यह वीडियो कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों की आवाजाही रहती है और ऐसे समय में सड़क पर किसी भी तरह की लापरवाही या स्टंटबाजी और अधिक जोखिम पैदा कर सकती है।

पुलिस-प्रशासन की ओर से लगातार वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से बचने की अपील की जाती रही है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर स्टंट के वीडियो पोस्ट करने का सिलसिला जारी है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवक और वाहन के संबंध में क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पराजी पर भड़कीं हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा:लगातार तस्वीरें लेने से हुईं अनकंफर्टेबल, दोस्त अलेक्जेंडर ने भीड़ से बचाया

    Hindi News Entertainment Bollywood Natasa Stankovic Juhu Mumbai | Paparazzi Controversy Alexander Ilic पैपराजी पर भड़कीं हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक:लगातार तस्वीरें लेने से हुईं अनकंफर्टेबल, दोस्त अलेक्जेंडर ने भीड़…

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur UP T20 League 2026: 9 Committees Formed, Praveen Kumar & Gopal Sharma मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं…

    You Missed

    Britney Spears details ‘embarrassing’ botched Botox results: ‘Be careful with your bodies’

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 0 views
    Britney Spears details ‘embarrassing’ botched Botox results: ‘Be careful with your bodies’

    पराजी पर भड़कीं हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा:लगातार तस्वीरें लेने से हुईं अनकंफर्टेबल, दोस्त अलेक्जेंडर ने भीड़ से बचाया

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 0 views
    पराजी पर भड़कीं हार्दिक की एक्स-वाइफ नताशा:लगातार तस्वीरें लेने से हुईं अनकंफर्टेबल, दोस्त अलेक्जेंडर ने भीड़ से बचाया

    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    ‘Super El Niño’ could bring wet winter and flooding to western US, climate scientists warn

    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 1 views
    मिनी आईपीएल का रोमांच 14 अगस्त से:यूपी टी-20 लीग के लिए बनीं 9 स्पेशल कमेटियां; प्रवीन कुमार और गोपाल शर्मा तराशेंगे नया टैलेंट

    Dangerous heat invades US as West faces wildfires

    • By dp
    • August 9, 2026
    • 4 views