सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sonu Nigam Sings During Surgery | Shreya Ghoshal Wishes Recovery Video

सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाना गाया:हॉस्पिटल बेड से शेयर किया वीडियो, श्रेया घोषाल ने की जल्द रिकवरी की कामना1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सर्जरी के दौरान गाना गाते हुए सोनू निगम। - Dainik Bhaskarसर्जरी के दौरान गाना गाते हुए सोनू निगम।

सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो हॉस्पिटल में सर्जरी के दौरान मेडिकल स्टाफ के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं।

सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर लिखा- “मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर नीलेश सतभाई और उनकी पूरी टीम के लिए अचानक एक छोटा सा परफॉर्मेंस दिया। दर्द में भी गाया… क्योंकि संगीत की खुशी सबसे अलग है!”

सोनू निगम की पोस्ट।सोनू निगम की पोस्ट।हॉस्पिटल बेड पर गाना गुनगुनाते हुए सोनू निगम।हॉस्पिटल बेड पर गाना गुनगुनाते हुए सोनू निगम।

वीडियो में सोनू को हॉस्पिटल बेड पर देखा जा सकता है। उनकी सर्जरी चल रही है और सोनू मोहम्मद रफी का ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाना गा रहे हैं। बता दें कि ये गाना फिल्म ‘दुलारी’ का है। फिल्म 1949 में रिलीज हुई थी।

सोनू निगम की सर्जरी के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कई सेलेब्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किए।

सोनू के वीडियो पर श्रेया घोषाल ने कमेंट किया, ‘सोनू जी आप जल्द ठीक हो जाइए। आप जल्दी रिकवर करें। आपका म्यूजिक के लिए डेडिकेशन और परफेक्शन इस हालत में भी बहुत इंस्पायरिंग है।’

श्रेया घोषाल का कमेंट।श्रेया घोषाल का कमेंट।

सिंगर श्रद्धा पंडित ने सोनू को ‘ईश्वर की आवाज’ बताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

सिंगर श्रद्धा पंडित का कमेंट।सिंगर श्रद्धा पंडित का कमेंट।

सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘इसीलिए आप मेरे भगवान हैं। जल्द ठीक हो जाइए भैया।’

विशाल मिश्रा का कमेंट।विशाल मिश्रा का कमेंट।

इसके अलावा रणवीर अल्लाहबादिया ने भी लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाइए सोनू सर, ढेर सारा प्यार।’

रणवीर अल्लाहबादिया का कमेंट।रणवीर अल्लाहबादिया का कमेंट।

वहीं महिमा चौधरी ने लिखा, ‘हे भगवान। ये शानदार है। जल्द ठीक हो जाइए। आपकी आवाज। कोलेब के लिए ये अच्छा आइडिया है, आजकल के मेडिकल बिलों को देखते हुए। फैंस भी सोनू की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

महिमा चौधरी का कमेंट।महिमा चौधरी का कमेंट।

सोनू निगम ने बताया था- उनकी नसें दब गई थीं

सोनू निगम की सर्जरी क्यों हुई है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी शेयर की थी। सोनू ने बताया था कि वो नसों से जुड़ी एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और इसका इलाज करवा रहे हैं। जून में सोनू ने बताया था कि उनकी नसें दब गई हैं और उन्होंने MRI और CT स्कैन करवाए थे।

सोनू ने कहा था कि मेरी कई MRI और CT स्कैन हो चुके हैं। मैं पिछले कई दिनों से दवाइयां ले रहा हूं। उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगा एक पैच भी दिखाया था।

सोनू निगम ने ने गर्दन के पास पैच दिखाया था और नस दबने के कारण गले में भारीपन की बात कही थी।सोनू निगम ने ने गर्दन के पास पैच दिखाया था और नस दबने के कारण गले में भारीपन की बात कही थी।

सोनू ने बताया था कि नस दबने की वजह से उन्हें गले में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्होंने बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए दर्दभरा एक्सपीरियंस रहा और रिकवरी प्रोसेस आसान नहीं है। वो दर्द की दवाई ले रहे थे।

सोनू निगम हाल ही में 30 जुलाई को 53 साल के हुए हैं। अपने करियर में उन्होंने ‘कल हो न हो’, ‘अभी मुझ में कहीं’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘मुझसे रात दिन बस’, ‘दीवाना तेरा’, ‘मैं अगर कहूं’ जैसे कई गाने गाए हैं।

उन्हें गाने ‘कल हो न हो’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। सोनू निगम को 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनू निगम की पत्नी का नाम मधुरिमा निगम है। उनकी शादी 15 फरवरी 2002 में हुई थी। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम नेवान निगम है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बाराबंकी के स्कूलों में मना 'मीना दिवस':बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिया स्वरोजगार व स्वच्छता का संदेश

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Meena Diwas In Barabanki Schools | Students Promote Self Employment & Hygiene बाराबंकी के स्कूलों में मना ‘मीना दिवस’:बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिया स्वरोजगार…

    पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

    Hindi News Entertainment Bollywood Sidharth Malhotra Success Story; Manish Malhotra Relation | Hit Flop Movies List पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने…

    You Missed

    Actor John Cena spotted in Bellingham. What brought the celebrity to our area?

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    Actor John Cena spotted in Bellingham. What brought the celebrity to our area?

    बाराबंकी के स्कूलों में मना 'मीना दिवस':बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिया स्वरोजगार व स्वच्छता का संदेश

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    बाराबंकी के स्कूलों में मना 'मीना दिवस':बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिया स्वरोजगार व स्वच्छता का संदेश

    Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 2 views
    Nick Folk Age: Long NFL Career Leads to Falcons’ Kicker Job

    पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 2 views
    पहली फिल्म बंद हुई, अंडे-शकरकंद खाकर गुजारा किया:सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले- ढीठपन और अड़ियलपन ने बचाया, ‘शेरशाह’ ने दी नई पहचान

    15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views
    15 early October Prime Day tech deals, hand-picked by experts

    बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 7 views
    बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा का भाई रिश्वत लेते अरेस्ट:हिसार ACB ने ₹3 हजार लेते रंगेहाथ दबोचा; 2 दिन बाद प्रमोशन होना था