झारखंड छात्र आंदोलन को सपोर्ट करने पहुंचे पीयूष मिश्रा:बोले- छात्रों की आंखों में दर्द देखा तो आ गया; 'आरंभ है प्रचंड' गाकर बढ़ाया हौसला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Piyush Mishra In Ranchi | Student Protest Support & Aarambh Hai Prachand

झारखंड छात्र आंदोलन को सपोर्ट करने पहुंचे पीयूष मिश्रा:बोले- छात्रों की आंखों में दर्द देखा तो आ गया; ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर बढ़ाया हौसला9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शन के 16वें दिन अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे।

उन्होंने अभ्यर्थियों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाल’ का प्रसिद्ध गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह दिखाई दिया।

छात्रों को देखकर आया, कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने रांची आने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कोई अन्य मकसद नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों की आंखों में दर्द, तकलीफ और आंसू देखकर उनसे रहा नहीं गया। दो दिन का समय खाली मिलते ही वे सीधे रांची आ गए।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे युवाओं को पसंद करते हैं और उन्हीं के लिए काम और सिंगिंग करते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह आंदोलन बिना किसी राजनीतिक झंडे या एजेंडे के शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है।

खाने से लेकर तिरपाल और आर्थिक मदद देने का ऐलान गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम अभिनेता ने बताया कि वे केवल मंच पर बोलने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ओर से आंदोलन स्थल पर भोजन, गद्दे, तिरपाल और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है।

पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे कोई बहुत बड़े धन सेठ नहीं हैं, लेकिन उनसे जितना बन पड़ेगा, उतनी मदद लगातार करते रहेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि आंदोलन को इसी तरह मर्यादित, अनुशासित और बिना किसी अभद्रता या अपशब्द के आगे बढ़ाएं।

‘आरंभ है प्रचंड’ गाया तो गूंज उठा प्रदर्शन स्थल धरना स्थल पर मौजूद युवाओं के बीच पीयूष मिश्रा ने निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाल’ (2009) का अपना प्रसिद्ध गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ गाया। गाना शुरू होते ही पूरे स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राएं उनके साथ मिलकर पंक्तियां दोहराने लगे।

गाना खत्म होने पर मैदान तालियों से गूंज उठा। इस भावुक पल ने प्रदर्शनकारी युवाओं में नया जोश भर दिया। पीयूष मिश्रा के अलावा बॉलीवुड के अन्य कलाकारों जैसे सोनाक्षी सिन्हा, इमरान खान, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है।

जानिए क्या है अभ्यर्थियों का पूरा विवाद झारखंड में छात्र 29 जुलाई से 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलित हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य में लंबे समय से परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं और जो परीक्षाएं आयोजित होती हैं, उनके पेपर लीक हो जाते हैं।

छात्र 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने, पूरे मामले की सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) से जांच कराने और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे हैं। सरकार के प्रतिनिधियों और मंत्रियों के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हो सका है।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj News | Woman Attempts Suicide After Dispute In Harpur Pakdi पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव…

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi News | Laborer Found Hanging In Lilwal Village हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे…

    You Missed

    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Newport Beach fishermen find Royal Caribbean cruise ship employee treading water 20 miles off coast

    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाई:महराजगंज के हरपुर पकड़ी गांव में हालत गंभीर, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 7 views
    Mobile livescore – Flashscore.mobi football scores

    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    हरदोई में संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव:रातभर लापता रहा, सुबह पैंट के फंदे से लटकी मिली लाश

    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    Hablamos con decenas de votantes sobre los resultados de las elecciones intermedias. Esto es lo que esperan ahora | CNN

    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए

    • By dp
    • November 8, 2026
    • 4 views
    MBBS में सीट दिलाने के नाम पर 4.10 लाख ठगे:अलीगढ़ में तिरुपेति कंसल्टेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप; सिर्फ 50 हजार लौटाए