दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए डायरेक्टर शकील नूरानी:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दीं, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Director Shakeel Noorani Arrested | Actress Rape & Harassment Case Update

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए डायरेक्टर शकील नूरानी:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दीं, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोविंदा की फिल्म जोरू का गुलाम डायरेक्ट कर चुके 73 साल के शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 33 साल की एक्ट्रेस ने उन पर शोषण, ब्लैकमेलिंग समेत कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, ये मामला 2016 का है।

घटना 2016 की, केस अब दर्ज हुआ

मुंबई पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, एक्ट्रेस की शकील नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। उन्होंने उनसे आने वाले एक प्रोजेक्ट के बारे में बात की और काम के लिए संपर्क करने को कहा था।

शिकायत के मुताबिक, बाद में एक्ट्रेस स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए शकील नूरानी के मालवानी स्थित घर गई थीं। वहां नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

होश आने पर वीडियो दिखाकर धमकाने का आरोप

एक्ट्रेस ने FIR में आरोप लगाया कि होश आने के बाद शकील नूरानी ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक्ट्रेस का वीडियो दिखाया। उन्होंने धमकी दी कि पुलिस से संपर्क करने या परिवार को जानकारी देने पर वह वीडियो सर्कुलेट कर देंगे।

एक्ट्रेस का आरोप है कि नूरानी ने इसी कथित वीडियो के जरिए उन्हें धमकाया और कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी कहा कि यौन संबंधों के बाद नूरानी उन्हें बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां देते थे।

पुलिस ने सतारा के फार्महाउस किया गिरफ्तार

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि नूरानी सतारा जिले के मेधा इलाके में स्थित एक फार्महाउस में रह रहे हैं। मालवानी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद नूरानी 40 दिन तक छिपे रहे। पुलिस टीम ने अंधेरी के लोखंडवाला स्थित उनके बेटे के घर की तलाशी भी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

अधिकारी ने कहा, “टेक्निकल मदद से हमने उन्हें सतारा जिले के मेधा स्थित एक फार्महाउस में खोजा। मेधा पुलिस स्टेशन के हमारे साथियों ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद हमारी टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।”

12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

पुलिस ने शकील नूरानी को शनिवार को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

नूरानी को मालवानी पुलिस ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 2016 की है और मामला अब दर्ज हुआ।

डीसीपी (जोन 2) संदीप घुगे ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है। नूरानी के वकील विकास सिंह ने टीओआई से कहा कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए इस पर आगे कोई कॉमेंट नहीं करेंगे।

नूरानी ने 1991 से 2000 के बीच फिल्में बनाईं

शकील नूरानी ने 1990 और 2000 के शुरुआती दशक में फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों में ‘विष्णु देवा’ (1991), ‘श्रीमान आशिक’ (1993), ‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) शामिल हैं।

संजय दत्त से पुराना विवाद रहा

शकील नूरानी इससे पहले संजय दत्त से विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे। मुंबई की एक अदालत ने शकील नूरानी को धमकाने के मामले में संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारे गूंजे

    Hindi News Local Uttar pradesh Ballia Ballia Shravan Somwari | Shivalaya Jalabhishek Har Har Mahadev Darshan बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में…

    फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा में समाए:महिलाएं बोलीं- पैसा जोड़कर बनाया, अब सड़क पर सो रहे; भास्कर रिपोर्टर मोटर से पहुंचा गांव

    Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Farrukhabad Flood Alert | Ganga River Above Danger Mark Updates फर्रुखाबाद में 21 घर गंगा में समाए:महिलाएं बोलीं- पैसा जोड़कर बनाया, अब सड़क पर…

    You Missed

    Yosemite speed climber dies in Sierra Nevada accident

    • By dp
    • August 10, 2026
    • 2 views
    Yosemite speed climber dies in Sierra Nevada accident

    बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारे गूंजे

    • By dp
    • August 10, 2026
    • 1 views
    बलिया में श्रावण की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़:भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के नारे गूंजे

    Dust storm warning issued for metro Phoenix area

    • By dp
    • August 10, 2026
    • 5 views
    Dust storm warning issued for metro Phoenix area

    दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए डायरेक्टर शकील नूरानी:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दीं, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला

    • By dp
    • August 10, 2026
    • 3 views
    दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए डायरेक्टर शकील नूरानी:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दीं, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला

    Julian Newman Claims Jaden Will Be ‘Bigger Than Kim K’ After Alleged Sex Tape Leak