एक्ट्रेस बोलीं-रानियां हैवी ज्वेलरी पहनती थीं,मेरे लिए आसान नहीं था:राजस्थानी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर लगा, जैसे मैं भंसाली की फिल्म से निकलकर आई हूं

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Sandipa Dhar Jaipur Couture Show Ramp Walk | Traditional Royal Look

एक्ट्रेस बोलीं-रानियां हैवी ज्वेलरी पहनती थीं,मेरे लिए आसान नहीं था:राजस्थानी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर लगा, जैसे मैं भंसाली की फिल्म से निकलकर आई हूंजयपुर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर कॉट्योर शो सीजन-14 के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर ने ज्वेलरी डिजाइनर हुकुम सिंह के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। इस दौरान अभिनेत्री ने पारंपरिक राजस्थानी पोशाक के साथ बेहद खूबसूरत और भारी पारंपरिक ज्वेलरी पहनी थी। रैंप वॉक के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए संदीपा धर ने कहा- “इस पहनावे और ज्वेलरी को पहनकर वे खुद को एक रानी की तरह महसूस कर रही हैं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे वे किसी राजमहल में हैं और वह महल उनका अपना ही है।

संदीपा धर ने अपने राजस्थानी लुक को लेकर कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मैं इस पहनावे को लेकर कितनी एक्साइटेड हूं। यह पोशाक और इतनी खूबसूरत ज्वेलरी पहनकर मैं अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती। मैं एक रानी की तरह महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी राजमहल में हूं और वह मेरा ही महल है।

ज्वैलरी डिजाइनर हुकुम सिंह की ज्वैलरी पहनकर शो में संदीपा नजर आई।ज्वैलरी डिजाइनर हुकुम सिंह की ज्वैलरी पहनकर शो में संदीपा नजर आई।

‘ऐसा लग रहा है जैसे भंसाली की फिल्म से निकलकर आई हूं’

शिव ज्वेलर्स के हुकुम सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें राजस्थान की संस्कृति का हिस्सा बनने और इस तरह की पारंपरिक पोशाक व ज्वेलरी पहनने का अवसर मिला, यह उनके लिए खास अनुभव है। संदीपा ने कहा कि एक लड़की के तौर पर मुझे लगता है कि इस तरह तैयार होना हर लड़की का सपना होता है। आज मुझे लग रहा है कि मैं सीधे किसी संजय लीला भंसाली की फिल्म से निकलकर आई हूं।

संदीपा धर ने अपने राजस्थानी लुक को लेकर कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मैं इस पहनावे को लेकर कितनी एक्साइटेड हूं।संदीपा धर ने अपने राजस्थानी लुक को लेकर कहा कि मैं बता नहीं सकती कि मैं इस पहनावे को लेकर कितनी एक्साइटेड हूं।

आसान नहीं है ऐसी ज्वैलरी पहनना

राजस्थान की रानियों की ओर से पहनी जाने वाली भारी ज्वेलरी और पारंपरिक परिधानों को लेकर भी संदीपा ने दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इतनी भारी ज्वेलरी पहनने के बाद शरीर और व्यक्तित्व में एक अलग तरह का ठहराव और ग्रेस आ जाता है।

उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से उस समय की रानियां इतनी ग्रेसफुल दिखाई देती थीं। इस तरह की पोशाक और हैवी ज्वेलरी पहनने के बाद एक ठहराव आ जाता है। मैं तो एक दिन पहनकर ही थक गई हूं, लेकिन उन महिलाओं को सलाम है जो रोजाना इतनी भारी ज्वेलरी और पोशाक पहनती थीं।

संदीपा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह सोचती हैं कि अगर उनका जन्म उस दौर में हुआ होता तो उन्हें रोज इस तरह तैयार होने का मौका मिलता। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी मायने में सुपर ह्यूमन होती हैं, जो इतनी भारी ज्वेलरी और परिधानों को भी सहजता से संभाल लेती थीं।

तीन महीने बीकानेर में शूटिंग, राजस्थान से खास जुड़ाव

संदीपा धर का राजस्थान से जुड़ाव हाल के समय में और गहरा हुआ है। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन महीने बीकानेर में शूटिंग कर रही थीं और इस दौरान उनका जयपुर आना-जाना भी लगातार रहा। ऐसे में राजस्थान की संस्कृति, खान-पान और कला को करीब से समझने का मौका मिला।

राजस्थान के खाने की तारीफ करते हुए संदीपा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यहां की थालियां खा-खाकर उनका वजन करीब पांच-छह किलो बढ़ गया है। हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि राजस्थान का खाना इतना शानदार है कि उसे छोड़ना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान से उनका जुड़ाव सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। यहां की कला, फाइन आर्ट, फर्नीचर, ज्वेलरी और पारंपरिक पोशाकें उन्हें बेहद प्रभावित करती हैं।

संदीपा ने कहा कि राजस्थान की खासियत यह है कि यहां कला केवल संग्रहालयों या प्रदर्शनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी हुई है। यहां के लोगों की प्रतिभा और पारंपरिक कला के प्रति जुड़ाव उन्हें बेहद खास लगता है।

राजस्थान का आर्ट और कल्चर कमाल का है। चाहे फाइन आर्ट हो, फर्नीचर हो, ज्वेलरी हो या पोशाक, यहां हर चीज में कला दिखाई देती है। यहां के लोग बेहद प्रतिभाशाली हैं और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि कला यहां लोगों की जिंदगी से इतनी गहराई से जुड़ी हुई है।

संदीपा धर का राजस्थान से जुड़ाव हाल के समय में और गहरा हुआ है।संदीपा धर का राजस्थान से जुड़ाव हाल के समय में और गहरा हुआ है।

28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगी संदीपा

संदीपा धर ने बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनका नया शो ‘चुंबक’ 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। इस शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ‘चुंबक’ के मेकर्स इससे पहले लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘खिचड़ी’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से जुड़े रहे हैं।

संदीपा इस प्रोजेक्ट के जरिए पहली बार कॉमेडी जॉनर में काम कर रही हैं। इस शो में अभिनेत्री नीना गुप्ता सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। संदीपा ने उनके साथ काम करने के अनुभव को भी शानदार बताया और दर्शकों से 28 अगस्त को शो देखने की अपील की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • पिता की मौत के 8-दिन बाद बेटी ने किया सुसाइड: बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी, फंदे से लटकी मिली

    बीएड की परीक्षा देने बाड़मेर से जयपुर आई थी, फंदे से लटकी मिली|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर- कार ने बाइक सवार परिवार को कुचला,पिता-बेटी की मौत: मां-बेटा गंभीर घायल, मांस के टुकड़े बिखरे; ड्राइवर ने भागते समय 6 गाड़ियों को टक्कर मारी

    मां-बेटा गंभीर घायल, मांस के टुकड़े बिखरे; ड्राइवर ने भागते समय 6 गाड़ियों को टक्कर मारी|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:31Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एक्सईएन प्रदीप शर्मा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’: सड़क, सीवर, जलभराव और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, स्ट्रीट लाइट और सीवर का समाधान होने से लोगों को राहत

    सड़क, सीवर, जलभराव और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, स्ट्रीट लाइट और सीवर का समाधान होने से लोगों को राहत|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:11Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • शहर की सरकार आपकी उम्मीदों पर खरा उतरी या नहीं: अपने निकाय प्रमुख को दीजिए नंबर, 5 यानी अच्छा और 1 सबसे खराब

    1:50Play videoPlay videoजयपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Lalbaugcha Raja Darshan Photos; Sanjay Dutt Kartik Aaryan | Rajpal Yadav लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक…

बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Crime: Mo Nadeem Alias Raju Arrested With Heroin | Latest News बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन…

You Missed

Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
Robert Moreno’s First Friendlies: South Korea vs Ecuador, Uruguay, Venezuela, and Uzbekistan Preview | Tavern of the Taeguk Warriors

लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 3 views
लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे आयुष्मान खुराना:संजय दत्त ने पत्नी मान्यता को तिलक लगाया; अंकिता लोखंडे ने बप्पा के चरणों में झुककर लिया आशीर्वाद

Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
Troye Sivan on His Bold New Album, Touring with Charli XCX and Casting Nicole Kidman

बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
बाराबंकी में 1.03 करोड़ की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार:512 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ मो. नदीम उर्फ राजू पकड़ा गया, पार्टनर संग करता था तस्करी

Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
Werner Herzog and Orlando Bloom on ‘Bucking Fastard’ and That Threesome Scene With the Mara Sisters: ‘It Has Such Charm and Depth’

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज

  • By dp
  • September 24, 2026
  • 4 views
‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी:मोटी मूंछें, खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखा रौबदार अंदाज