संभल में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा:शिव अघोरी अखाड़ा और झांकियां बनीं आकर्षण, श्रद्धालुओं पर बरसे फूल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Mahakal Palki Yatra | Shiv Aghori Akhara & Jhankiyan Highlights

संभल में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की पालकी यात्रा:शिव अघोरी अखाड़ा और झांकियां बनीं आकर्षण, श्रद्धालुओं पर बरसे फूलसनी गुप्ता, संभल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में मंगलवार शाम 7 बजे सावन माह की शिवतेरस के अवसर पर बाबा महाकाल की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रीगौरी सहाय मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा के दौरान भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां और शिव अघोरी अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने श्रद्धालुओं और कलाकारों पर पुष्पवर्षा की। रात करीब 10 बजे यात्रा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

पूजन के बाद शुरू हुई यात्रा, प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी

मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित श्रीगौरी सहाय मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा चक्की का पाठ, टंडन चौराहा, सब्जी मंडी, पुरानी तहसील रोड, शंकर इंटर कॉलेज चौराहा, सूरजकुंड मंदिर और सरथल चौकी होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ रही और धार्मिक जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शिव अघोरी अखाड़ा और झांकियां रहीं आकर्षण

यात्रा में शिव अघोरी अखाड़े ने विशेष प्रस्तुति दी। मुंह से आग छोड़ने वाले शिव अघोरी के प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान खींचा। इसके अलावा पालकी और भगवान भोलेनाथ के विभिन्न रूपों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया।

चौथी बार निकली महाकाल की पालकी यात्रा

श्रीमहाकाल समिति के अध्यक्ष निशीकांत तिवारी ने बताया कि संभल में बाबा महाकाल की पालकी यात्रा का आयोजन चौथी बार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार शिव अघोरी अखाड़े की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही।

पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का किया स्वागत

भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कलाकारों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा की पालकी यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति एकजुटता का संदेश देना है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने यात्रा के मार्ग पर व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा।

यात्रा में नगर हिंदू सभा अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, अनुज गर्ग, पंडित शोभित शास्त्री, सभासद राजेंद्र कुमार, गगन वार्ष्णेय, हिमांशु कश्यप, मुकेश शर्मा, संजय गुप्ता पोली, अनुज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा, सुमित सर्राफ, कुलदीप गुप्ता, राजुल गुप्ता, विशाल, हर्ष गुप्ता और कुशल मदान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Accident | Roadways Bus Hits Tractor Trolley, Many Injured रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते…

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा…

    You Missed

    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद