हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर; फ्लाईओवर पर दो टायर फटे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Pickup Truck Accident | Workers Injured On Flyover

हरदोई में हाईवे पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी:12 घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर; फ्लाईओवर पर दो टायर फटेशाहनवाज खान | हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शाम करीब 5:15 बजे पीएनसी कैंप कार्यालय के पास फ्लाईओवर पर हुई।

बताया गया कि पिकअप में कुल 27 मजदूर सवार थे। सभी उन्नाव जिले से भसीड़े (कमल ककड़ी) खोदकर अपने घर लौट रहे थे। कछौना थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पिकअप के दोनों टायर अचानक फट गए। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप हाईवे पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस सेवा भी मौके पर पहुंच गई। सभी 12 घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले जाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के मुताबिक, नौ मजदूरों की हालत उपचार के बाद स्थिर है, जबकि तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हरदोई जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटवाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sunita Ahuja Dakshineswar Kali Mandir Visit | Statement On Personal Life गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा…

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Rain Update | Paddy Bajra Crops Damaged, Schools Closed बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें…

    You Missed

    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    Beavers Fall at Eastern Washington – Oregon State University Athletics

    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Five new movies and TV shows to watch this rainy weekend – The Boston Globe

    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    बदायूं में बारिश से मौसम बदला, 9 डिग्री गिरा पारा:खेतों में धान-बाजरा की फसलें बिछीं, इंटर तक के कॉलेज बंद

    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    Alec Burleson Open To Offseason Extension Talks With Cardinals

    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    लखीमपुर-खीरी में कच्ची दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत:मलबे में दबे मिले पति-पत्नी और 10 साल का बेटा, रहमतपुर गांव में तेज बारिश के कारण हादसा