तंजानिया का युवक हरियाणवी सॉन्ग गाकर ₹1 लाख जीता:कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा; समय रैना के शो में बादशाह बोले- ये 37वीं बिरादरी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Yamunanagar
  • Badshah Praises Tanzanian Student Fadhili Ali Paji In India Got Latent

तंजानिया का युवक हरियाणवी सॉन्ग गाकर ₹1 लाख जीता:कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा; समय रैना के शो में बादशाह बोले- ये 37वीं बिरादरीयमुनानगर26 मिनट पहलेलेखक: अजय जौली

  • कॉपी लिंक

इंडियाज गॉट लेटेंट में एक लाख रुपए जीतने के बाद फाजेल ने अपनी मां को वीडियो कॉल की। समय रैना ने भी फाजेल की मां से बात की। - Dainik Bhaskarइंडियाज गॉट लेटेंट में एक लाख रुपए जीतने के बाद फाजेल ने अपनी मां को वीडियो कॉल की। समय रैना ने भी फाजेल की मां से बात की।

हरियाणा में रहकर पढ़ाई कर रहा तंजानिया का युवक फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों अपनी सिंगिंग और हरियाणा से जुड़ाव को लेकर चर्चा में है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे फाजेल ने समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन-2 के

.

फाजेल ने शो में हरियाणवी गाना ‘बैरण’ सुनाया। इसके बाद डिमांड पर पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का ‘सजन राजी हो जावे’ गाना भी गाया। उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर सभी जजों ने उन्हें 10-10 नंबर दिए और वह शो के विजेता बने। फाजेल को इनाम में ₹1 लाख का कैश प्राइज मिला। साथ ही, रैपर बादशाह ने फाजेल से कहा कि वह हरियाणा की ‘37वीं बिरादरी’ हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में फाजेल ने कहा, “मैं 2024 में भारत आया था। मैं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहता हूं। भारत आने से पहले भी हिंदी सीखना चाहता था। अब यहां की भाषा और संस्कृति को करीब से अपना लिया है। अब मैं हिंदी के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, मलयालम और मराठी गाने भी गा लेता हूं।”

शो के दौरान हरियाणवी गाना बैरण गाते हुए फाजेल।शो के दौरान हरियाणवी गाना बैरण गाते हुए फाजेल।

बादशाह ने कहा- तुम हरियाणा की ‘37वीं बिरादरी’

समय रैना के शो का यह एपिसोड 10 अगस्त को यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर आया। फाजेल की परफॉर्मेंस के दौरान जज पैनल में समय रैना, रैपर बादशाह, व्लॉगर सौरभ जोशी, हर्ष लिंबाचिया और रजत सूद शामिल थे। शो में अपने हरियाणा से जुड़ाव के बारे में फाजेल ने कहा, “मैं लंबे समय से यहां रह रहा हूं, इसलिए अब मैं भी जाट हूं।”

इस दौरान रैपर बादशाह ने फाजेल के हरियाणा से जुड़ाव को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि फाजेल दूसरे देश से आए हैं, लेकिन हरियाणा के लोगों के साथ इस तरह घुल-मिल गए हैं कि अब वह यहां की ‘37वीं बिरादरी’ बन गए हैं।

मां के फोन के बाद फूट-फूटकर रोए थे

शो में समय रैना ने फाजेल से पूछा कि वह आखिरी बार कब रोए थे। फाजेल ने बताया कि वह दो दिन पहले ही रोए थे। उनकी मां का फोन आया था और उन्होंने कुछ पैसों की जरूरत बताई थी। उस समय फाजेल के पास भी पैसे नहीं थे। मां को परेशान नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कह दिया कि किसी दोस्त से पैसे लेकर उन्हें भेज देंगे। फोन कटने के बाद फाजेल खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे।

उन्होंने बताया कि परिवार से दूर रहकर पढ़ाई और अपना खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में शो में मिली जीत उनके लिए सिर्फ प्रतियोगिता जीतना नहीं थी, बल्कि मां की मदद करने का एक मौका भी थी।

समय रैना के कहने पर फाजेल ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

शो के दौरान फाजेल के बारे में बताते समय रैना। साथ में रैपर बादशाह और यूट्यूबर सौरभ जोशी।शो के दौरान फाजेल के बारे में बताते समय रैना। साथ में रैपर बादशाह और यूट्यूबर सौरभ जोशी।

₹1 लाख जीतते ही मां को फोन किया

फाजेल को जब शो का विजेता घोषित किया गया और ₹1 लाख का पुरस्कार मिला तो वह भावुक हो गए। उन्होंने स्टेज से ही अपनी मां को फोन कर बताया कि उन्हें पैसे मिल गए हैं और वह शो जीत चुके हैं। इस दौरान समय रैना ने भी उनकी मां से बात की।

फाजेल ने बताया कि उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है।फाजेल ने बताया कि उन्हें म्यूजिक बहुत पसंद है।

₹20 हजार की स्कॉलरशिप में से मां को भेजते हैं पैसे

फाजेल ने बताया कि उन्हें भारत सरकार की ओर से हर महीने ₹20 हजार की स्कॉलरशिप मिलती है। इसी रकम में से बचत करके वह अपनी मां को भी पैसे भेजते हैं। उनका कहना है कि वह भारत में रहकर पढ़ाई के साथ म्यूजिक को भी आगे बढ़ाना चाहते हैं।

—————————-

बैरण सॉन्ग के बारे में जानिए…

बिलबोर्ड पर छाए हरियाणवी सिंगर भाइयों की कहानी:बैरण सॉन्ग में एनिमेटेड लव स्टोरी दिखाई; कोरोना में गाना शुरू किया, अब मुंबई से ऑफर

हरियाणा में भिवानी जिले का गांव संडवा। इस गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सुमित और अनुज पूरे भारत में छाए हुए हैं। वजह- इनका नया हरियाणवी गाना बैरण। इस गाने में अनुज ने अपनी आवाज दी है, जबकि सुमित ने म्यूजिक कंपोज किया। सुमित भी म्यूजिक कंपोज करने के साथ-साथ सिंगिंग करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Shukulpur Prayagraj Meja News | Boy Drowns During Ganga Snan In Choki Village मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा…

कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah Controversy | BJP MP Statement कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते…

You Missed

मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 0 views
मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Joseph Zada Tells Elle Fanning How the Odds Became Ever In His Favor

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 2 views
Joseph Zada Tells Elle Fanning How the Odds Became Ever In His Favor

कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 2 views
कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

Keen Ruffalo Never Intended to Get Into the Family Business

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 3 views
Keen Ruffalo Never Intended to Get Into the Family Business

लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 3 views
लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

Minnesota governor: Amy Klobuchar wins Democratic primary

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 3 views
Minnesota governor: Amy Klobuchar wins Democratic primary