कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Vs Naseeruddin Shah Controversy | BJP MP Statement

कंगना रनोट ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा:बोलीं- वे देश का खाकर पड़ोसी के लिए लड़ते हैं; पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन किया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहते हुए लिखा कि वे इस देश का खाते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं।

यह विवाद देश में छात्रों के प्रदर्शन पर बॉलीवुड कलाकारों की चुप्पी को लेकर शुरू हुआ था। नसीरुद्दीन शाह ने शांत रहने वाले कलाकारों की तुलना मुंह में हड्डी दबाए कुत्ते से की थी।

इसके बाद अभिनेता पीयूष मिश्रा ने झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाकर नसीरुद्दीन से सवाल किए और कहा की वे अब चुप क्यों हैं। कंगना ने पीयूष मिश्रा के बयान का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी है।

पीयूष मिश्रा की पोस्ट शेयर कर लिखा- वफादारी दुर्लभ है कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीयूष मिश्रा के बयान की एक रिपोर्ट शेयर की। कंगना ने लिखा कि सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जिस देश का खाती हैं, उसकी रखवाली करती हैं और उसके लिए लड़ती हैं।

कंगना ने आगे लिखा कि आज के दौर में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी अब बहुत कम देखने को मिलती है। वे नसीरुद्दीन शाह जैसी लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना पसंद करेंगी।

नसीरुद्दीन शाह के ‘हड्डी वाले कुत्ते’ से शुरू हुआ विवाद इस विवाद की शुरुआत नसीरुद्दीन शाह के एक पुराने बयान से हुई थी। देश भर में हुए छात्र प्रदर्शनों पर बड़े एक्टर्स के न बोलने पर नसीरुद्दीन से सवाल पूछा गया था।

इस पर नसीरुद्दीन ने कहा था कि जब कलाकारों की आत्मा जागेगी तब वे बोलेंगे। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा था कि जिसके मुंह में हड्डी होती है, वह कुत्ता भौंक नहीं सकता। जैसे ही मुंह से हड्डी गिरेगी या दांत टूटेंगे, वे भौंकने लगेंगे।

झारखंड प्रोटेस्ट में पहुंचे पीयूष मिश्रा

झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शन के 16वें दिन अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा धरना स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे।

उन्होंने अभ्यर्थियों के बीच बैठकर उनका समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने कहा कि वे छात्रों के इंटरव्यू देखकर और उनकी आंखों में दर्द देखकर यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘गुलाल’ का प्रसिद्ध गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ भी गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह दिखाई दिया।

मीडिया से बातचीत में पीयूष मिश्रा ने रांची आने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का कोई अन्य मकसद नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारी छात्रों के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों की आंखों में दर्द, तकलीफ और आंसू देखकर उनसे रहा नहीं गया। दो दिन का समय खाली मिलते ही वे सीधे रांची आ गए। उन्होंने प्रोटेस्ट के लिए आर्थिक मदद देने की भी बात कही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ori Wedding Weekend In Jaipur | Fairmont Wedding Guest List Update जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स…

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Launa Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल…

    You Missed

    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye $20M+ Each

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    Box Office: ‘Avengers Endgame’ Leads Weekend Where Four Films Eye M+ Each

    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

    U tempu in Corsica

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    U tempu in Corsica

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए