रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rohit Sharma TV Debut | Rohit Sharma Show Family Feud India Launch

रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शो के नए प्रोमो में बैकग्राउंड म्यूजिक पर ‘आला रे आला रोहित आला’ बज रहा है। - Dainik Bhaskarशो के नए प्रोमो में बैकग्राउंड म्यूजिक पर ‘आला रे आला रोहित आला’ बज रहा है।

इंटरनेशनल T20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद, क्रिकेटर रोहित शर्मा जल्द ही एक टीवी शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ‘द रोहित शर्मा शो’ नाम का यह शो सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होगा। हाल ही में शो का एक टीजर आया है।

सोनी ने अभी तक शो के फॉर्मेट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, सोनी के प्रीव्यू पेज पर इसे रियलिटी शो के तौर पर लिस्ट किया गया है।

वहीं SportsYaari के मुताबिक यह शो अमेरिका के फेमस शो ‘फैमिली फ्यूड’ का भारतीय रूपांतरण होगा, जिसे स्टीव हार्वे होस्ट करते हैं।

टीजर में रोहित कैमरामैन को बताते नजर आ रहे हैं कि उनका शूट किस एंगल से किया जाए।टीजर में रोहित कैमरामैन को बताते नजर आ रहे हैं कि उनका शूट किस एंगल से किया जाए।

शो की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है

यह क्विज शो नहीं, बल्कि गेम शो होगा, जिसमें दो परिवार हिस्सा लेंगे। इसकी शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है, जबकि शो अक्टूबर में ऑन एयर हो सकता है।

रोहित इस प्रोजेक्ट पर करीब छह महीने काम करेंगे। इस दौरान हर हफ्ते एक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा और शो फरवरी 2027 तक चल सकता है।

इससे पहले मई में शो से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया था, जिसमें रोहित शर्मा अपने समर्थकों के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान फैंस उनसे उनका मशहूर संवाद, ‘कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा,’ दोहराने की मांग करते हैं।

प्रोमो में रोहित ने कहा था, मुझे लाइफ में गार्डन चाहिए ही नहीं।प्रोमो में रोहित ने कहा था, मुझे लाइफ में गार्डन चाहिए ही नहीं।

फैंस की बार-बार की इस मांग से रोहित थोड़े असहज नजर आते हैं और वहां से चले जाते हैं। शो की यह झलक संकेत देती है कि दर्शकों को मैदान से बाहर रोहित का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में दिख चुके हैं

भले ही रोहित टीवी शो में पहली बार काम करेंगे, लेकिन कैमरे के सामने वो कई सालों से आ रहे हैं। वे एडिडास, जियो, CEAT, थम्स अप, ओरल-बी, बॉर्नविटा, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस और भारतपे जैसे बड़े ब्रांड्स के कॉमर्शियल्स में दिख चुके हैं।

इसके अलावा, वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में 2 बार नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया और क्रिकेट से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे।

रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के टीवी ऐड में दिखे थे।रोहित शर्मा पत्नी रितिका सजदेह के साथ मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के टीवी ऐड में दिखे थे।

रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर गौरतलब है कि रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में शामिल हैं। रोहित ने 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए, जिसमें 264 रन की पारी विश्व रिकॉर्ड है। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने पांच शतक लगाए। वनडे क्रिकेट में रोहित अब तक 11,895 रन बना चुके हैं।

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड ट्रॉफी के बगल में। 19 नवंबर 2023 को फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड ट्रॉफी के बगल में। 19 नवंबर 2023 को फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

कप्तान के तौर पर उन्होंने भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप जिताया। इसके बाद 29 जून 2024 को T20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। टी20 में उन्होंने 4,231 रन बनाए। 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। 67 टेस्ट में उन्होंने 4,301 रन बनाए।

रोहित अभी वनडे खेल रहे हैं। 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 110 गेंदों पर 138 रन बनाकर इतिहास रचा और लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय पुरुष बल्लेबाज बने।

———————-

रोहित शर्मा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

रोहित बोले- बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा:रिटायरमेंट की रिपोर्ट्स को किया खारिज; गिल बोले- टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं

मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के बाद से मुझे यही सिखाया गया है और मैं यही करता रहूंगा। जब मैंने डेब्यू किया था, तब से बाहर शोर है और जब तक खेलूंगा, तब तक रहेगा। अगर बाहर शोर नहीं होगा तो मजा कैसे आएगा? यह बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने BCCI TV से बातचीत में कहते हुए अपने रिटायर्डमेंट की खबरों को खारिज कर दिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Dance Video | Jeene Ke Hain Chaar Din Viral Performance सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स…

    मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Shukulpur Prayagraj Meja News | Boy Drowns During Ganga Snan In Choki Village मेजा के चौकी गांव में बालक नदी में डूबा:नाव से गंगा…

    You Missed

    Foster families question taking placements after daycare payment shifts; DSS pledges full coverage

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 0 views
    Foster families question taking placements after daycare payment shifts; DSS pledges full coverage

    सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 0 views
    सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

    Tallulah Willis Is Married! Inside Her Final Balenciaga Wedding Dress Fitting at the Chateau Marmont

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 2 views
    Tallulah Willis Is Married! Inside Her Final Balenciaga Wedding Dress Fitting at the Chateau Marmont

    रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 3 views
    रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे

    Live coverage: SpaceX to launch 24 Starlink satellites on Falcon 9 rocket from Vandenberg SFB – Spaceflight Now

    • By dp
    • August 12, 2026
    • 5 views