हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Keshav Maurya Statement On Opposition | SP Congress Politics Prayagraj

हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती हैसचिन प्रजापति | प्रयागराज5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा के मानसून सत्र में संसद की कार्यवाही बाधित होने पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और ‘इंडी’ गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष के चरित्र को अच्छी तरह पहचान चुकी है।

मौर्य ने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहता, जिसके कारण कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना बहस के ही पारित हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन नहीं किया।

उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का भी जिक्र किया। मौर्य ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी और अखिलेश यादव अनावश्यक हंगामा कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वे चर्चा नहीं, बल्कि केवल शोर-शराबा चाहते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर सपा की प्रतिक्रिया को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं कर रही है।

मौर्य ने कहा कि यदि किसी को लगता है कि उसके साथ अन्याय हुआ है, तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद भी सरकार पर आरोप लगाना उचित नहीं है और दोषी किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे।

शिवपाल सिंह यादव के उस बयान पर भी केशव मौर्य ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें 2027 में सपा सरकार बनने पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री और आजम खान को गृहमंत्री बनाने की बात कही गई थी। मौर्य ने कहा कि आजम खान सजायाफ्ता हैं और चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं।

उन्होंने सपा पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। मौर्य ने याद दिलाया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने सिमी जैसे आतंकी संगठन के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था, जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रोक दिया था।

कांग्रेस नेता पवन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति की भाषा उसके संस्कारों को दर्शाती है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Stray Cattle Menace In Milkipur | Farmers Crops Damaged & Road Accidents बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश…

    डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Surya Stunned: Director Touches Feet At Vishwanath & Sons Event डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान,…

    You Missed

    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 2 views
    John James taps Jay DeBoyer as running mate in governor’s race

    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 2 views
    बारिश के बाद बढ़ी छुट्टा मवेशियों की समस्या:अयोध्या में अधिकारियों के निर्देश बेअसर, लोग परेशान

    Save The Dates: Gillian Anderson’s PBS Drama, NBC Celebrates Mariska With SVU Marathon, And More – TVLine

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 5 views
    Save The Dates: Gillian Anderson’s PBS Drama, NBC Celebrates Mariska With SVU Marathon, And More – TVLine

    हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

    • By dp
    • August 13, 2026
    • 6 views
    हंगामा चाहती है विपक्ष, चर्चा से भाग रही कांग्रेस-सपा:केशव मौर्य बोले, सपा वोट बैंक के लिए दुश्मनों का साथ देती है

    Nurse practitioner who treated Lindsay Clancy testifies about Duxbury mother’s desperation to improve amid postpartum struggles – The Boston Globe