मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक:एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में हमला;2 लोग गंभीर घायल, इलाके में दहशत

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Moradabad
  • Moradabad Leopard Attack | Thakurdwara Villagers Injured In Terror Incident

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए का आतंक:एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों में हमला;2 लोग गंभीर घायल, इलाके में दहशतमुरादाबाद23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड से सटे इलाकों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र में तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों पर हमला कर उन्हें भीर रूप से घायल कर दिया। एक ही दिन में दो हमलों की घटन

.

तेंदुए के हमले की पहली घटना शुक्रवार सुबह की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राईभूड़ निवासी ओमप्रकाश पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था, जिसमें वह घायल हो गए। इस घटना के बाद से ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर था, लेकिन शाम होते-होते तेंदुए ने दूसरे गांव में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

दूसरा हमला शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बलिया गांव में हुआ। बलिया गांव निवासी नरपत सिंह (55 वर्ष), पुत्र चोके सिंह, अपने घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।

तेंदुए ने नरपत सिंह को जमीन पर गिरा दिया और उनके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वे लहूलुहान हो गए। नरपत सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू किया।

नरपत सिंह की चीख-पुकार सुनकर कुछ ही दूरी पर पशु चरा रहे अन्य ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए और डंडे फटकारते हुए तेंदुए को घेरा, जिसके बाद तेंदुआ नरपत सिंह को छोड़कर वापस झाड़ियों की तरफ भाग गया।

लहूलुहान हालत में नरपत सिंह को तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत (विशेषकर चेहरे पर गहरे घाव) को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

एक ही दिन में दो अलग-अलग गांवों (राईभूड़ और बलिया) में तेंदुए के हमलों से पूरे ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी के कारण अब खेतों में जाकर काम करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाकर आदमखोर हो रहे तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोग चैन की सांस ले सकें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया

Hindi News Entertainment Bollywood Hrishikesh Mukherjee Birth Anniversary | Amitabh Bachchan Rajesh Khanna Story ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने…

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Agra Expressway Bus Action | Transport Department Seized Vehicles लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा…

You Missed

American Airlines and Alaska Airlines announce plans for Alaska to join the Atlantic and Pacific Joint Businesses

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 2 views
American Airlines and Alaska Airlines announce plans for Alaska to join the Atlantic and Pacific Joint Businesses

ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 2 views
ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया

49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 4 views
49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 4 views
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 4 views
Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

  • By dp
  • September 29, 2026
  • 4 views
प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की