फिरोजाबाद में भैंस चोरी गैंग का पुलिस टीम से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार; पिकअप और भैंस बरामद

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Firozabad
  • Firozabad Police Encounter | Buffalo Thieves Arrested After Shootout

फिरोजाबाद में भैंस चोरी गैंग का पुलिस टीम से मुठभेड़:दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार; पिकअप और भैंस बरामदअरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के नारखी थाना में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, गढ़ी कुबेर और ओखरा गांवों में जून से अगस्त के बीच भैंस चोरी की कई घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में नारखी थाने में चार मुकदमे दर्ज किए गए थे।

घटनाओं के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की भैंस बेचने के लिए मैक्स पिकअप से बैंदी की पुलिया की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, दो को लगी गोली

पुलिस का दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा और अरमान उर्फ फरमान के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, मौके से भागने का प्रयास कर रहे ईनुस और आकाश को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

दो तमंचे, कारतूस, मैक्स पिकअप और भैंस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के अवैध तमंचे, तीन जिंदा और दो खोखा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त मैक्स पिकअप (UP82T1561), चोरी की एक भैंस/पड़िया और भैंस बेचकर मिले 60 हजार रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकीम उर्फ मुकेश उर्फ चूहा, अरमान उर्फ फरमान, ईनुस और आकाश के रूप में हुई है।

हाथरस और एटा में भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, मुकीम और अरमान के खिलाफ हाथरस और एटा जनपदों में चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी नारखी राकेश कुमार गिरी, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार समेत थाना नारखी, एसओजी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Kangana Ranaut Vs Rajeev Masand Controversy | Celebs Feud List राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था,…

    पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Crime News | BJP Leader Threat Case Rajat Chaudhary Historysheeter पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद…

    You Missed

    Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    Could a Connecticut contestant win ‘DWTS’? Current winner odds

    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    राजीव मसंद बोले- कंगना रनोट अब सिर्फ एक मजाक है:सालों पहले एक्ट्रेस ने चमचा-चापलूस कहा था, जानिए किन-किन सेलेब्स से भिड़ चुकी हैं

    ‘Dancing With the Stars’ Fans Are Furious After the Judges Gave Guillermo Rodriguez an “Insane” Week 2 Score

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    ‘Dancing With the Stars’ Fans Are Furious After the Judges Gave Guillermo Rodriguez an “Insane” Week 2 Score

    पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    पूर्व उपसभापति को धमकी देने वाला रजत बना हिस्ट्रीशीटर:जेल से छूटने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई; सोशल मीडिया से शुरू हुआ था विवाद

    American Airlines and Alaska Airlines announce plans for Alaska to join the Atlantic and Pacific Joint Businesses

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 4 views
    American Airlines and Alaska Airlines announce plans for Alaska to join the Atlantic and Pacific Joint Businesses

    ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 4 views
    ऋषिकेश मुखर्जी की बर्थ एनिवर्सरी:अमिताभ-राजेश खन्ना को सेट पर बंद किया था; फिल्म ‘आनंद’ नहीं मिलने पर धर्मेंद्र ने शराब पीकर रातभर फोन किया