सीतापुर में पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मी सम्मानित, डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर दिलाई कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Independence Day | Flag Hoisting Ceremony & Police Honoured

सीतापुर में पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मी सम्मानित, डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर दिलाई कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथअभिषेक सिंह | सीतापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास और देशभक्ति का माहौल रहा। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया, जहां नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री ने कर्तव्यनिष्ठा, बेहतर पुलिसिंग और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सम्मान मिलने पर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने पुलिस बल के जवानों की जिम्मेदारियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

कलेक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा

कलेक्ट्रेट परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। वंदे मातरम् की धुन से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। साथ ही देश की प्रगति, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में भी हुए आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।

पुलिस लाइन और कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया

    Hindi News Entertainment Bollywood Lalit Modi Denies Bigg Boss 20 Participation | Legal Action Over Fake News बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से…

    ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत:गोसाईगंज में तड़के हुआ हादसा, ईंट लेकर जा रहे थे

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Accident | Gosaiganj Tractor Trolley Overturns Killing Four Workers ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार मजदूरों की मौत:गोसाईंगंज में तड़के हुआ हादसा, ईंट लादकर जा…

    You Missed

    Jon Favreau’s ‘Oswald the Lucky Rabbit’ Miniseries Sets February Release Date on Disney+

    • By dp
    • August 15, 2026
    • 2 views
    Jon Favreau’s ‘Oswald the Lucky Rabbit’ Miniseries Sets February Release Date on Disney+

    बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया

    • By dp
    • August 15, 2026
    • 2 views
    बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही विवादों में:ललित मोदी शो से जुड़ने की फर्जी खबरों पर भड़के, लीगल एक्शन लिया

    Review – ‘The Fall of Kylo Ren’ #1 Answers Key Questions About First Order in ‘The Rise of Skywalker’ – Star Wars News Net

    • By dp
    • August 15, 2026
    • 4 views
    Review – ‘The Fall of Kylo Ren’ #1 Answers Key Questions About First Order in ‘The Rise of Skywalker’ – Star Wars News Net

    सीतापुर में पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मी सम्मानित, डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर दिलाई कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ

    • By dp
    • August 15, 2026
    • 5 views
    सीतापुर में पुलिस लाइन में राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण:पुलिसकर्मी सम्मानित, डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर दिलाई कर्त्तव्यनिष्ठा की शपथ

    Legend of Zelda Reportedly Casts MCU X-Men Star In New Role (But Who Is She Playing?)

    • By dp
    • August 15, 2026
    • 6 views