वाराणसी में भाजयुमो नेताओं पर एक्शन-FIR को कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन:कांग्रेस कार्यालय घेरने वालों पर आक्रोश, तख्तियां लेकर लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Congress Vs BJP Clash | BJYM Office Protest Controversy

वाराणसी में भाजयुमो नेताओं पर एक्शन-FIR को कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन:कांग्रेस कार्यालय घेरने वालों पर आक्रोश, तख्तियां लेकर लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारेवाराणसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय घेरकर प्रदर्शन किया तो कांग्रेसियों से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय का गेट बंदकर नेताओं को रोका, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर वाद-विवाद हुआ।

.

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। भाजयुमो के मशाल जुलूस और प्रदर्शन के बाद वाराणसी महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के खिलाफ विरोध जताया।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। वाराणसी में भाजयुमो के अध्यक्ष समेत 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर नामजद केस दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता देर रात तक धरना स्थल पर डटे रहे।

बता दें कि मैदागिन कांग्रेस कार्यालय के बाहर से भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे तो कांग्रेसी कार्यकर्ता अंदर से विरोध जताते रहे। मशाल लेकर पहुंचे भाजपा नेताओं की मशाल पर पानी फेंककर बुझा दिया। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता वहां से वापस लौट गए।

तस्वीरों में देखिए कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे पर प्रदर्शन किया।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने मैदागिन चौराहे पर प्रदर्शन किया।भाजपा कार्यकर्ताओं के मशाल जुलूस के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को कार्यालय से बाहर आने से रोक दिया।भाजपा कार्यकर्ताओं के मशाल जुलूस के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को कार्यालय से बाहर आने से रोक दिया।

रविवार रात कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के मशाल जुलूस और विरोध के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने राजीव गांधी प्रतिमा मैदागिन पर धरना दिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय को घेरने का यह पांचवां प्रयास किया है। कांग्रेस कार्यालय के समीप पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। कांग्रेसजनों का आरोप है कि कुछ लोगों के हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर भी थे।

घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने एसीपी कोतवाली को लिखित तहरीर देकर नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

लोकतांत्रित तरीके भूल गई भाजपा

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधीवादी विचारधारा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। कांग्रेसजन अपनी राजनीतिक लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लड़ते हैं। हमारी अहिंसक और लोकतांत्रिक नीति को कमजोरी समझने की भूल भाजपा न करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने सम्मान, संगठन और कार्यालय की गरिमा की रक्षा करना जानते हैं। कांग्रेस के लोग हाथों में चूड़ियां पहनकर नहीं बैठे हैं। यदि कांग्रेस चाहे तो भाजपा कार्यालय का घेराव करना भी उसके लिए कठिन नहीं है।

वाराणसी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो कार्यकर्ता मशाल लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हो गई।वाराणसी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजयुमो कार्यकर्ता मशाल लेकर पहुंचे। इस बीच पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हो गई।

भाजयुमो के अमन और रजत पर केस की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल तथा उनके साथ कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज की जाए।

उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका निर्धारित की जाए। जो भी व्यक्ति कानून तोड़ने का दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एफआईआर होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे एवं जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेसजनों ने पुलिस प्रशासन को तहरीर सौंप दी है। अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक हमारा धरना समाप्त नहीं होगा। आवश्यकता पड़ी तो यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तहरीर के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, तो कांग्रेस अपने आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए बाध्य होगी।

धरने में शामिल हुए कांग्रेस नेता

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रजानाथ शर्मा, संजीव सिंह, मयंक चौबे, महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा, ऋषभ पांडेय, पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी, रमजान अली, असलम ख़ान, मनींद्र मिश्रा, हाजी वकाश अंसारी, वकील अंसारी, सतनाम सिंह, धीरज सोनकर, रोहित दुबे, आशीष केशरी, विपिन मेहता, अंकित रस्तोगी, अविनाश मिश्रा, अतुल उपाध्याय, सिद्धार्थ केशरी, प्रमोद वर्मा, अरुण सोनी, अशोक सिंह, हसन मेहंदी कब्बन, नरसिंह दास, प्रवीण प्रकाश, संजय निगम, बदरे आलम, आशीष पाठक, अनिल केशरी, अनिल पटेल, गोपाल चौबे, उत्कर्ष पांडेय, विनीत चौबे, संतोष चौरसिया, रामजी प्रसाद, विकास पांडेय, दीपचंद्र विश्वकर्मा, पीयूष श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, बबलू यादव, मंजूर पप्पू, मो. शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur BJP Gorakhpur Morcha List: GM Singh, Bandhu Upendra Get New Responsibilities भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा…

अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Copyright Controversy; Madras HC | Advance Bookings अजय देवगन की ‘दृश्यम-3’ की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने…

You Missed

Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
Changes to SNAP benefits begin Oct. 1 for millions of Americans: What to know

भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 3 views
भाजपा मोर्चों में गोरखपुर क्षेत्र के 13 नेता:पूर्व विधायक जीएम सिंह को पिछड़ा मोर्चा, बंधु उपेंद्र को किसान मोर्चा में जिम्मेदारी

Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 5 views
Social Security claiming ages may soon get new names. What retirees need to know

अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 4 views
अजय देवगन की 'दृश्यम-3' की रिलीज पर रोक की मांग:कॉपीराइट विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई टाली; एडवांस में बिके 4.77 लाख टिकट

Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 7 views
Trump says Secret Service wants him to ‘take down’ Oval Office

भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

  • By dp
  • October 1, 2026
  • 6 views
भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी