'क्या आपको बीफ पसंद आया?':केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल, बोलीं- मैं शाकाहारी हूं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Malavika Sharma Keralam Controversy | Actress Uncomfortable Over Beef Question

‘क्या आपको बीफ पसंद आया?’:केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल, बोलीं- मैं शाकाहारी हूं1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मालविका शर्मा की फिल्म खलीफा: द इंट्रो 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। - Dainik Bhaskarमालविका शर्मा की फिल्म खलीफा: द इंट्रो 20 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

एक्ट्रेस मालविका शर्मा हाल ही में केरलम में एक रिपोर्टर के सवाल से असहज हो गईं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बीफ पसंद आया। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह शाकाहारी हैं। रिपोर्टर के सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई।

दरअसस एक्ट्रेस मालविका शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘खलीफा’ के प्रमोशन के दौरान केरलम में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि केरलम में उन्हें कौन सा खाना पसंद आया? जिस पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत सारा खाना चखने का समय नहीं मिला, लेकिन आमतौर पर मुझे लगता है कि मैंने काफी सारा चावल, ग्रेवी और करी जैसी चीजें खाई हैं।

लास्ट में एक्ट्रेस मालविका शर्मा ने रिपोर्टर को धन्यवाद भी किया।लास्ट में एक्ट्रेस मालविका शर्मा ने रिपोर्टर को धन्यवाद भी किया।

इसके बाद उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा, क्या आपको बीफ पसंद आया? इस सवाल पर मालविका थोड़ी असहज नजर आईं और उन्होंने जवाब दिया, “मैं शाकाहारी हूं, इसलिए मैंने बीफ नहीं चखा है।”

कई यूजर्स ने रिपोर्टर के सवाल पर नाराजगी जताई

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रिपोर्टर के इस सवाल को लेकर नाराजगी जताई। एक एक्स यूजर ने लिखा, “क्या ऐसा बेवकूफी भरा सवाल पूछना वाकई जरूरी था?” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “वे सिर्फ विवाद पैदा करना चाहते हैं।”

यूजर का कमेंट।यूजर का कमेंट।

एक अन्य यूजर ने दावा किया कि इसी केरलम मीडिया ने फिल्म प्रमोशन के दौरान प्रिय प्रकाश को भगवा रंग के कपड़े पहनने को लेकर भी ताना मारा था।

मालविका शर्मा के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।मालविका शर्मा के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

कौन हैं मालविका शर्मा?

मालविका शर्मा एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 26 जनवरी 1999 को मुंबई में हुआ। उन्होंने साल 2018 में रवि तेजा के साथ फिल्म ‘नेला टिकट’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की।

इसके बाद 2021 में वह फिल्म ‘रेड’ में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने महिमा का किरदार निभाया था। मालविका ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया। 2022 में वह ‘कॉफी विद काधल’ में दिखाई दीं। इसके बाद 2024 में उन्होंने तेलुगु फिल्मों ‘भीमा’ और ‘हरोम हारा’ में काम किया।

बता दें कि मालविका ने रिजवी लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की, जिसमें क्रिमिनोलॉजी उनकी स्पेशलाइजेशन रही।

मालविका की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ और कन्नड़ फिल्म ‘बृंदाविहारी’ में नजर आएंगी।

पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘खलीफा’ में मालविका शर्मा फिजा के रोल में नजर आएंगी।पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘खलीफा’ में मालविका शर्मा फिजा के रोल में नजर आएंगी।

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपनी मशहूर विंक से चर्चा में आईं एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर केरलम में एक इवेंट में शामिल हुईं। जहां पर उनके कपड़ों के रंग को लेकर सवाल किया गया था।

इवेंट में प्रिया ने नारंगी यानी केसरिया रंग की ड्रेस पहनी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यूट्यूबर ने उनसे पूछा था कि क्या उन्होंने किसी खास वजह से केसरिया रंग की ड्रेस चुनी है। इस पर प्रिया ने शांति से जवाब देते हुए पूछा, “ड्रेस में समस्या क्या है?” पूरी खबर यहां पढ़ें….

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Shrimad Bhagwat Katha Samapan | Sudama Charitra Pravachan सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से…

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur BSP Meeting | Lucknow Shraddhanjali Karyakram Preparations बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में…

    You Missed

    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा