कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Visits Siddhivinayak & Mumba Devi Temple | Mumbai Photos

कंगना रनोट सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं:गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; मुंबा देवी के भी दर्शन किए, देखें तस्वीरेंमुंबई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तस्वीरों में कंगना हाथों में फूल लिए नजर आईं।  - Dainik Bhaskarतस्वीरों में कंगना हाथों में फूल लिए नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट मंगलवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां कुछ समय बिताया।

मंदिर दर्शन के दौरान कंगना पीली साड़ी में नजर आईं, जिस पर गोल्डन बॉर्डर था। उन्होंने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और ऑरेंज-गोल्डन दुपट्टा पहना था। लाल बिंदी, सिंपल ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपना लुक पूरा किया।

कंगना रनोट ने भगवान गणेश के सामने पूजा की और आशीर्वाद लिया।कंगना रनोट ने भगवान गणेश के सामने पूजा की और आशीर्वाद लिया।

मंदिर में दर्शन के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। कंगना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर के साथ मुंबई की माता श्री मुंबा देवी मंदिर के भी दर्शन किए।

उन्होंने लिखा, ‘आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए।’

कंगना की पोस्ट।कंगना की पोस्ट।मुंबई शहर की मूल संरक्षक और अधिष्ठात्री देवी मां श्री मुंबा देवी हैं, जिनके नाम पर ही इस महानगरी का नाम 'मुंबई' है।मुंबई शहर की मूल संरक्षक और अधिष्ठात्री देवी मां श्री मुंबा देवी हैं, जिनके नाम पर ही इस महानगरी का नाम ‘मुंबई’ है।

कंगना ने रील कल्चर को चुनौती बताया

सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, ‘हमारे सिद्धिविनायक भगवान पूरे मुंबई क्षेत्र के रक्षक हैं। जब भी आती हूं, इनका दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। आज ज्यादा खास है। जो यहां के बीजेपी कार्यकर्ता हैं, उन्होंने मुझे गणपति भेंट भी की।’

उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी में जो हमारी टीम है, उसका सशक्तीकरण हुआ। जो आज की हमारी चुनौतियां हैं, चाहे वो दिमागी नक्सल कह लीजिए, चाहे वो बाकी जो एक नैरेटिव। जैसे हम देख रहे हैं कि न्यूजपेपर, टेक्स्टबुक और पेरेंट्स की गाइडेंस से बढ़कर आज सोशल मीडिया, रील कल्चर उससे लड़ने के लिए एक तो और ज्यादा महिलाओं को जिस तरह से पूरी तरह इंक्लूड किया गया है, युवाओं को इंक्लूड किया गया है।’

कंगना रनोट मीडिया से बात करती हुईं।कंगना रनोट मीडिया से बात करती हुईं।

एक्ट्रेस ने अंत में कहा, ‘उस तरीके के नेचर को संभालने के लिए, उससे लड़ने के लिए एक नई ऊर्जा के साथ हमारा जो विजन है, आगे 2047 का प्रधानमंत्री जी का, उस तक बढ़ने के लिए उन्होंने बहुत शानदार टीम बनाई है और उस टीम को भी हम बहुत बधाई देते हैं।’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम का ऐलान

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है।

भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। नितिन नवीन की टीम में 12 महिलाएं हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Shrimad Bhagwat Katha Samapan | Sudama Charitra Pravachan सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से…

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur BSP Meeting | Lucknow Shraddhanjali Karyakram Preparations बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में…

    You Missed

    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा