पुलिस टीम से मारपीट के बाद 20 नामजद पर केस:चंदौली में 80 अज्ञात भी आरोपी, अतिक्रमण हटाने गई थी टीम; दबिश जारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Chandauli
  • Chandauli Clash: Case Against 80 After Attack On Anti Encroachment Team

पुलिस टीम से मारपीट के बाद 20 नामजद पर केस:चंदौली में 80 अज्ञात भी आरोपी, अतिक्रमण हटाने गई थी टीम; दबिश जारीरविकांत सिंह | चंदौली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन रक्षक भोलानाथ की तहरीर पर नौगढ़ थाने में 20 नामजद और 50 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

बुधवार को वन विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भरदुआ गांव के पास जंगल की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी।

टीम ने जब जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू की तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और धनुष से टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में दो वन दरोगा, एक लेखपाल समेत 12 लोगों को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही सात थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। एसपी आकाश पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से खाली कराया। स्थिति को नियंत्रित करने और कुछ लोगों को हिरासत में लेने के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

वन रक्षक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

वन रक्षक भोलानाथ की तहरीर पर पुलिस ने सोनभद्र के नरोखर निवासी गुलाब बियार, विशेषरपुर के लालता गोंड, रामकेश, गंगापाल, चंदन गोंड, सूरज गोंड और भरदुआ के सुखदेव गोंड, संतोष हरिजन, रामदेव गोंड, जितेंद्र यादव, विपिन यादव, विनीत उर्फ रामभवन, सूर्यकांत राम, अमरावती गोंड, फूलमती गोंड, शिवकुमारी गोंड, अनीता गोंड, फूलवंती, लालती गोंड और मझगांवा के रामअधार गोंड को नामजद किया है।

इनके अलावा 50 से 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ 11 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस दर्ज होते ही गांव में सन्नाटा, आरोपी फरार

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। भरदुआ और विशेषरपुर गांवों में घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।

सीओ नौगढ़ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पंचलाइन: सरकारी जमीन खाली कराने पहुंची टीम से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, अब मुकदमे के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का शिकंजा कस रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    You Missed

    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 0 views
    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 0 views
    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान