फर्रुखाबाद में स्टेट हाईवे पर बह रहा गंगा का पानी:सबलपुर-चित्रकूट बने टापू, 21 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में; नाव मिली लेकिन नाविक नहीं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Amritpur
  • Farrukhabad Flood Alert | Amritpur Villages Submerged Ganga Water Level

फर्रुखाबाद में स्टेट हाईवे पर बह रहा गंगा का पानी:सबलपुर-चित्रकूट बने टापू, 21 हजार से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में; नाव मिली लेकिन नाविक नहींअमृतपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ड्रोन वीडियो में कई गांव पानी से घिरे दिखाई दे रहे हैं। - Dainik Bhaskarड्रोन वीडियो में कई गांव पानी से घिरे दिखाई दे रहे हैं।

फर्रुखाबाद की अमृतपुर तहसील में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। ड्रोन वीडियो में कई गांव पानी से घिरे दिखाई दे रहे हैं। कहीं स्टेट हाईवे पर गंगा का पानी बह रहा है तो कहीं घरों तक पानी पहुंच चुका है।

प्रशासन के गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 5456 परिवारों के 21,160 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने फिलहाल 30 गांवों में गंगा की बाढ़ का प्रकोप बताया है। इन गांवों के मजरों को भी शामिल किया जाए तो बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या 50 से अधिक पहुंच जाती है।

ड्रोन वीडियो में सबलपुर और चित्रकूट गांव चारों तरफ पानी से घिरे नजर आ रहे हैं। दोनों गांव टापू जैसे दिखाई दे रहे हैं। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। खेतों में भी पानी ही पानी नजर आ रहा है। गन्ने और चारे की फसल को छोड़ दें तो अधिकांश फसलें बाढ़ के पानी में डूब चुकी हैं।

सबलपुर और चित्रकूट गांव चारों तरफ पानी से घिरे नजर आ रहे हैं।सबलपुर और चित्रकूट गांव चारों तरफ पानी से घिरे नजर आ रहे हैं।

स्टेट हाईवे पर बह रहा गंगा का पानी

बाढ़ का पानी अब प्रमुख मार्गों तक पहुंच चुका है। ड्रोन वीडियो में स्टेट हाईवे पर पानी बहता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। कई गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।

अमृतपुर तहसील क्षेत्र में जिले की सबसे गंभीर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित 30 गांवों में आवागमन के लिए 28 नाव और 7 मोटर बोट लगाई गई हैं।

गांवों के साथ खेत और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं।गांवों के साथ खेत और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं।

नाव तो मिली, लेकिन कई जगह नाविक नहीं

बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने नावें तो उपलब्ध करा दी हैं, लेकिन कई जगह नाविक नहीं होने की समस्या सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ स्थानों पर नाव मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए नाविक नहीं है। ऐसे में ग्रामीण खुद ही जान जोखिम में डालकर नाव चला रहे हैं।

अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 5456 परिवारों के 21,160 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।अमृतपुर तहसील क्षेत्र के 5456 परिवारों के 21,160 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के बीच नाव चलाना आसान नहीं है। तेज बहाव में जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है। प्रशासन को नावों के साथ प्रशिक्षित नाविकों की भी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षित तरीके से आवागमन की सुविधा मिल सके।

बाढ़ का पानी लगातार आबादी और कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।बाढ़ का पानी लगातार आबादी और कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

21 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, अमृतपुर तहसील में 5456 परिवारों के 21,160 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। गांवों के साथ खेत और संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ का पानी लगातार आबादी और कृषि क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

फिलहाल ग्रामीणों की नजर गंगा के जलस्तर पर टिकी है। खतरे के निशान के करीब पहुंच चुके जलस्तर के कारण प्रशासन को भी प्रभावित गांवों में निगरानी और राहत व्यवस्था मजबूत रखने की जरूरत है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam Statement On AI Deepfake Controversy | Mumbai News तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें;…

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Taekwondo Competition Gorakhpur | Prayagraj Agra Players Win Gold गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमकेगोरखपुर3…

    You Missed

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 3 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Selma Blair Reveals Extent of Fallout After Anti-Islam Instagram Comment: “I Didn’t Have a Career at All”

    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता:विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते; प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी के खिलाड़ी चमके

    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 5 views
    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 6 views
    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी