वरुण धवन ने पैर छूकर गोविंदा का लिया आशीर्वाद:गले भी लगे, डेविड धवन को भी संभालते दिखे; देखें वीडियो

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Varun Dhawan Touches Govindas Feet For Blessings | Funeral Video

वरुण धवन ने पैर छूकर गोविंदा का लिया आशीर्वाद:गले भी लगे, डेविड धवन को भी संभालते दिखे; देखें वीडियो12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) अध्यक्ष पहलाज निहलानी के अंतिम संस्कार के दौरान वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन ने एक्टर गोविंदा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान गोविंदा ने भी दोनों को गले लगाया और प्यार जताया। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद फैंस वरुण और रोहित के संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गोविंदा के पैर छूते हुए वरुण धवन।गोविंदा के पैर छूते हुए वरुण धवन।गोविंदा ने वरुण से थोड़ी देर बात भी की।गोविंदा ने वरुण से थोड़ी देर बात भी की।वरुण के भाई रोहित ने भी गोविंदा के पैर छुए।वरुण के भाई रोहित ने भी गोविंदा के पैर छुए।

वहीं, अंतिम संस्कार के दौरान वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन का हाथ पकड़कर उन्हें सहारा देते हुए भी नजर आए।

सीढ़ियों से नीचे उतरते समय वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन को सहारा दिया।सीढ़ियों से नीचे उतरते समय वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन को सहारा दिया।

गरीबी से निकले कलाकारों को सहारा दिया: गोविंदा

गोविंदा को उनके करियर का पहला बड़ा ब्रेक निहलानी की फिल्म इल्जाम से मिला था। उनके निधन पर गोविंदा ने कहा,

QuoteImage

पहलाज निहलानी हमारे लिए नींव के पत्थर जैसे थे। मेरे जैसे कई कलाकार, जो गरीबी से निकलकर आगे बढ़े, उन्हें सफल बनाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। देश में कम से कम एक दर्जन ऐसे कलाकार होंगे, जिनकी जिंदगी बदलने में पहलाज निहलानी का बड़ा हाथ रहा। उन्होंने कई लोगों को जमीन से उठाकर आसमान तक पहुंचाने का काम किया। यह खास हुनर उन्हें भगवान ने दिया था।

QuoteImage

पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन

पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन बुधवार देर रात 3 बजे हुआ। वह कई दिनों से बीमार थे। निहलानी का अंतिम संस्कार गुरूवार दोपहर 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज श्मशान में हुआ।

दैनिक भास्कर से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने बताया है कि कोविड में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दवाइयों से कॉम्प्लिकेशन्स हो गए थे, जिससे उनकी किडनी पर असर पड़ा था। उनका इसी से संबंधित इलाज चल रहा था।

अंतिम संस्कार में कई सेलेब्स पहुंचे थे

गोविंदा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।गोविंदा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के घरवालों से गले मिलते हुए।फरहान अख्तर पहलाज निहलानी के घरवालों से गले मिलते हुए।मलाइका अरोड़ा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।मलाइका अरोड़ा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पहुंची।अमृता अरोड़ा भी पहलाज निहलानी के घर पहुंची।एक्ट्रेस नीलम कोठारी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।एक्ट्रेस नीलम कोठारी पहलाज निहलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।डेविड धवन पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।डेविड धवन पहलाज निहलानी को अंतिम विदाई देने पहुंचे।शत्रुघ्न सिन्हा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।शत्रुघ्न सिन्हा पहलाज निहलानी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

कई दिनों से इलाज जारी था

दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में फिल्म एसोसिएशन IMPAA के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने निहलानी के निधन पर कहा था-

QuoteImage

वो कई दिनों से बीमार थे, हॉस्पिटल में थे। रात 3 बजे उनका देहांत हुआ है। इंडस्ट्री ने एक अच्छा इंसान खो दिया। बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे। वो IMPAA के भी चेयरपर्सन थे। शत्रुघ्न सिन्हा के बेहद क्लोज थे, उनकी हर पार्टी में पहुंचते थे।

QuoteImage

पहलाज निहलानी का करियर

  • पहलाज निहलानी ने 1982 में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म हथकड़ी बनाई और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद 1985 में उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक निर्माता के रूप में पहचान दिलाई।
  • साल 1986 में उन्होंने फिल्म इल्जाम बनाई, जिससे गोविंदा को पहला बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म हिट रही और गोविंदा को देशभर में पहचान मिली। 1987 में आई आग ही आग के जरिए चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल निहलानी ने फिल्म गुनाहों का फैसला भी बनाई।
  • 1990 के दशक में पहलाज निहलानी ने शोला और शबनम और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। आंखें उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई।

गोविंदा को दिया था करियर का पहला बड़ा ब्रेक

गोविंदा ने पहलाज निहलानी के साथ आंखें, शोला और शबनम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। कुछ समय पहले ही उन्होंने लर्न फ्रॉम द लीजेंड के पॉडकास्ट में गोविंदा पर कहा था, ‘फिल्म आंधी तूफान के बाद मैं मिथुन चक्रवर्ती और शत्रुघ्न के साथ एक फिल्म बनाना चाहता था, लेकिन उस समय मिथुन और शत्रुघ्न 4-4 शिफ्ट करते थे।

इस वजह से हमारी नहीं बनी। फिर रीक्कू राकेश, गोविंदा को मेरे पास लेकर आए। फोटोग्राफ भी लेकर आए, लेकिन मुझे पसंद नहीं आए। उसका लुक पसंद नहीं आया।’

चंकी पांडे, पहलाज निहलानी, गोविंदा और डेविड धवन की पुरानी तस्वीरचंकी पांडे, पहलाज निहलानी, गोविंदा और डेविड धवन की पुरानी तस्वीर

‘अगले दिन वो मेरे पास वीडियो कैसेट लेकर आया, जिसमें उसके डांस थे। उस समय ब्रेक डांस माइकल जैक्सन की वजह से पॉपुलर थे। उसने मुझे कैसेट दिखाया, तो मैंने पूछा क्या-क्या आता है। मुझे उसका चेहरा पसंद नहीं था, लेकिन उसका डांस और एक्शन पसंद आया। मेरी स्टोरी पूरी एक्शन थी। मैं लंदन जा रहा था, तो मैं उससे कहकर गया कि तुम अपनी तैयारी करो।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

गोविंदा और पहलाज निहलानी ने कुल चार फिल्मों में साथ काम किया। इनमें इल्जाम, शोला और शबनम, आंखें और रंगीला राजा शामिल हैं।गोविंदा और पहलाज निहलानी ने कुल चार फिल्मों में साथ काम किया। इनमें इल्जाम, शोला और शबनम, आंखें और रंगीला राजा शामिल हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • ब्रेकअप के बाद सुसाइड के ख्याल आए: प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची

    प्रोड्यूसर ने पेमेंट रोककर 16 लाख का जुर्माना लगाया, रुबीना दिलैक बोलीं- मजबूरी में घर-गाड़ी बेची|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:24Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान के भाई फैजल हरदोई पहुंचे: बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; यूपी में सही आदमी को डरने की जरूरत नहीं

    बोले- 120 बीघा जमीन की देख-रेख करने आया हूं; यूपी में सही आदमी को डरने की जरूरत नहीं|हरदोई,Hardoi - Dainik Bhaskar1:19Play videoPlay videoहरदोई

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मूवी रिव्यू – ‘मां बहन’: माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी भी नहीं बचा पाईं यह बिखरी हुई डार्क कॉमेडी, हंसी से ज्यादा सिर पकड़ने पर मजबूर करती है

    माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी भी नहीं बचा पाईं यह बिखरी हुई डार्क कॉमेडी, हंसी से ज्यादा सिर पकड़ने पर मजबूर करती है|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:24Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन: सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, गोविंदा को ब्रेक दिया था; शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं

    सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे, गोविंदा को ब्रेक दिया था; शोला और शबनम, आंखें जैसी फिल्में बनाईं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

You Missed

Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 3 views
शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस