जब लाश बना दिए जाओ, तो रोना मत:कंगना ने नीले ड्रम की तस्वीर शेयर कर मॉडर्न डेटिंग पर उठाए सवाल, कहा- रिश्ते बॉडी काउंट तक सिमट गए हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kangana Ranaut Statement On Bengaluru Murder Case & Modern Dating

जब लाश बना दिए जाओ, तो रोना मत:कंगना ने नीले ड्रम की तस्वीर शेयर कर मॉडर्न डेटिंग पर उठाए सवाल, कहा- रिश्ते बॉडी काउंट तक सिमट गए हैं9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैंग्लोर में रहनेवाली एक महिला ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति और 5 साल के बेटे की हत्या कर दी। कंगना रनोट ने कड़े शब्दों में इस केस की निंदा की और साथ ही नीले ड्रम की तस्वीर शेयर की है। उनका कहना है कि मॉडर्न डेटिंग अब सिर्फ बॉडी काउंट तक सिमट गई है। कंगना ने कहा है कि जो दूसरे परिवारों के साथ हो रहा है वो जल्द ही आपके परिवार के साथ भी हो सकता है।

कंगना ने केस पर लिखा है, ‘हर दूसरे दिन ऐसी खबरें पढ़ने को मिलती हैं कि महिलाएं, आदमियों को पहाड़ से फेंक रही हैं या आदमी महिलाओं को नीले ड्रमों में पैक कर रहे हैं। पश्चिमीकरण करना आसान है, लेकिन पश्चिम में लोग एक-दूसरे को खत्म नहीं कर रहे हैं। अरेंज्ड मैरिज या रूढ़िवादी संस्कृति के सामाजिक दबाव में रहना तब तक बहुत अच्छा लगता है, जब तक वह आपका अपना बच्चा पैदा करने तक न पहुंच जाए।’

आगे कंगना ने लिखा, ‘जाग जाइए। बेंचिंग, घोस्टिंग, क्रम्बिंग और बॉडी काउंट जैसी इस संस्कृति को आपको असंवेदनशील न बनाने दें। एक बार जब आप इसे सामान्य मानने लगते हैं, तो इंसानों के साथ आपके रिश्ते महज ‘बॉडी काउंट’ तक सिमट जाते हैं। फिर जब आपको भी एक लाश में बदल दिया जाएगा, तो रोइए मत। इंसानी रिश्तों को सिर्फ ‘बॉडी काउंट’ मानने वाली पश्चिमी संस्कृति को ना कहिए। मुझे ट्रोल करने के लिए तैयार हो जाइए, लेकिन याद रखिए, यहां आसपास एक नीला ड्रम भी है। हा हा। बाय, आपका दिन शुभ हो।’

कंगना ने आगे एक नीले ड्रम की तस्वीर शेयर कर कहा, उन सभी दोस्तों के लिए, जो सोचते हैं कि इंसानी रिश्तों को ‘बॉडी काउंट’ कहना और इंसानों को सिर्फ शरीर बना देना ठीक है। मैंने तो कुछ कहा ही नहीं।

आगे कंगना ने लिखा, आज आप दूसरों के परिवार के लिए इसे आम बना रहे हैं, कल आपके परिवार के साथ ऐसा होगा।

क्या है बैंग्लोर मर्डर केस

  • चिक्काबनावरा इलाके में 26 वर्षीय हारिनी ने अपने प्रेमी विनय के साथ मिलकर करोड़ों की संपत्ति और अवैध संबंधों के चलते पति अभिनंदन (35) की हत्या कर दी।
  • हत्या का चश्मदीद बने चार वर्षीय बेटे यदुवीर को भी कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला गया।
  • घटना के बाद हारिनी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया कि उसका पति और बेटा बिस्तर पर मृत पड़े हैं।
  • मौके पर पहुंची पुलिस को हारिनी के बयान में विरोधाभास नजर आया।
  • कड़ाई से पूछताछ के बाद हारिनी ने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लिया।
  • पुलिस ने हारिनी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी विनय की तलाश जारी है।

बयानों से चर्चा में हैं कंगना रनोट

GenZ को कहा गटरछाप- जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में पहुंचे स्टूडेंट पर कंगना ने कहा था, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z के विरोध प्रदर्शनों की ये रील्स उल्टी लाने वाली हैं। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी हर एक फ्रेम में सब कुछ इतना खटकने वाला और इतना भद्दा एक साथ नहीं देखा। मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छे नहीं हैं।’

बयान पर विवाद बढ़ने के बाद कंगना ने कहा कि पूरे देश के युवाओं को ‘गटरछाप’ नहीं कहा था। उनका बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद एक खास नस्ल को लेकर था।

बाबा रामदेव से कहा- मेरी जवानी के सपने न देखें- योग गुरू बाबा रामदेव ने कंगना की आलोचना की है। टीवी 9 भारतवर्ष के साथ बातचीत में बाबा रामदेव ने जेन Z को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को, जेन Z को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। गलत बात है। इसके ऊपर जो है, उनके पार्टी के लोगों को संज्ञान लेना चाहिए।”

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर पलटवार करते हुए लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए। कोई सिर्फ अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही ऐसा सोच सकता है। कम से कम मुझे कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों को लेकर फटकार नहीं लगी। इसलिए मुझे चरित्र का पाठ मत पढ़ाइए। आपका चरित्र जैसा भी है, मेरा उससे कहीं बेहतर है। यहां कोई फ्रॉड नहीं मिला है।”

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Firing Case | Youth Attacked Over Spanner Dispute; CCTV Footage मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली,…

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

    You Missed

    Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 1 views
    Former NFL Star Reacts to Ja’Marr Chase’s Controversial Travis Hunter Response

    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    मेरठ में साइकिल का पाना मांगने पर युवक पर फायरिंग:2 राउंड गोली चली, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों