युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकाले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lalitpur
  • Lalitpur Land Fraud Case | Youth Held Hostage Forced Sale Property

युवक ने जमीन धोखाधड़ी का आरोप लगाया:6 दिन बंधक बनाकर कराया बैनामा, खाते से पैसे भी निकालेकुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर के करगन गांव निवासी 18 वर्षीय युवक ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर उसकी जमीन का जबरन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवक परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। युवक का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर पहले ललितपुर और फिर मध्य प्रदेश के बीना ले जाया गया, जहां उसे कई दिनों तक एक फैक्ट्री में रखा गया।

ऋषि पुत्र स्वर्गीय रामकिशन ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद जमीन उसके नाम दर्ज हो गई थी। आरोप है कि 24 जून को अमरपुर निवासी तीन युवक उसे पंचमपुर चलने की बात कहकर अपने साथ ले गए। रास्ते में एक ढाबे पर उसे शराब पिलाई गई और फिर ललितपुर लाया गया। यहां एक दिन रखने के बाद उसे कार से बीना ले जाया गया, जहां उसे चार दिन तक एक फैक्ट्री में रखा गया।

फर्जी पैन कार्ड बनवाने का आरोप

ऋषि के मुताबिक, 30 जून को उससे जबरन जमीन का बैनामा करा लिया गया। आरोप है कि इस दौरान उसका फर्जी पैन कार्ड भी तैयार कराया गया। इसके बाद बिना अकाउंट पेई चेक के एक व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर कर दी गई। युवक ने पूरे मामले को धोखाधड़ी बताते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है।

युवक ने जिलाधिकारी से ललितपुर स्थित संबंधित बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, खाते में हुए लेनदेन की जांच कराने और जमीन के बैनामे से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कराने की मांग की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    Hindi News Entertainment Bollywood Javed Akhtar Denies Fake CJP & Abhijeet Deepke Statement Controversy फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया…

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Nora Fatehi & Celina Jaitly Spotted At Jaipur Airport | The Royals Shoot एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने…

    You Missed

    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    Naomi Osaka Opponent Reveals Bizarre Locker Room Incident After China Open Loss

    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    फर्जी मैसेज वायरल होने पर भड़के जावेद अख्तर:CJP-अभिजीत दीपके की आलोचना करने के दावों को बताया झूठ, बोले- मेरे नाम का इस्तेमाल क्यों?

    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Hochul declares state disaster emergency over ongoing measles outbreak

    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    एक्ट्रेस नोरा फतेही फिर आईं जयपुर,रॉयल्स’ की शूटिंग कर रहीं:सेलिना जेटली ने फैंस को दिए गिफ्ट, एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाती नजर आईं दोनों अभिनेत्री

    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    Saudi Arabia urged to spare Sri Lankan sentenced to death over Facebook post

    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    सदस्यता अभियान में सपा-एबीवीपी कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पर भिड़े:17 सितंबर को कहासुनी के बाद विवाद की स्थिति बन गई थी