लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला:रामपुर में हाईवे-87 पर हादसा; दुकान जाते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग ने मौके पर तोड़ा दम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Rampur
  • Rampur Highway Accident | Elderly Man Dies After Truck Hits Bike

लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला:रामपुर में हाईवे-87 पर हादसा; दुकान जाते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग ने मौके पर तोड़ा दमओमपाल | रामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में दिल्ली-नैनीताल हाईवे-87 पर रविवार दोपहर करीब 3 बजे लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद अली की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बगी लिंक रोड के सामने हुई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहम्मद अली बाइक से घर से बिलासपुर गेट स्थित अपनी कबाड़ी की दुकान जा रहे थे। बगी लिंक रोड के सामने लकड़ी से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

चालक भागने की कोशिश कर रहा था

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

तीन बेटे भी करते हैं कबाड़ी का काम

मृतक के बड़े बेटे कासिम ने बताया कि मोहम्मद अली कबाड़ी का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटे भी पिता के साथ कबाड़ी का काम करते थे। मोहम्मद अली की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गंज हिमांशु सिंह ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    Hindi News Local Uttar pradesh Dharmendra Kashyap Bareilly Politics | Samajwadi Party Join Video LIVEपूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ…

    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Dhanesra Talab Ram Leela | Kevat Samvad & Shri Ram Vanvas केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना…

    You Missed

    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    Sam Antonacci sits against southpaw in Game 4

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 11 views
    Sam Antonacci sits against southpaw in Game 4

    दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 11 views
    दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया