'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mohsin Khan Engagement | YRKKH Actor Shares Photos With Tamanna

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभा चुके एक्टर मोहसिन खान ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर इस बात का ऐलान किया।

सगाई के दौरान मोहसिन काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए, जबकि तमन्ना ने लाल रंग का गाउन पहना था। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर मोहसिन ने बताया कि पहली बार मिलते ही उन्हें अहसास हो गया था कि तमन्ना ही उनकी हमसफर हैं।

एक्टर मोहसिन खान और उनकी मंगेतर तमन्ना।एक्टर मोहसिन खान और उनकी मंगेतर तमन्ना।

सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर सगाई की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की सगाई की अंगूठी दिखाते नजर आ रहे हैं।

एक अन्य तस्वीर में मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे हैं, जबकि उनके आसपास मौजूद रिश्तेदार उन पर नोट उड़ाते दिख रहे हैं। मोहसिन की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

देखें सगाई की चुनिंदा तस्वीरें…

मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिखाई दिए। रिश्तेदारों ने उन पर नोट उड़ाए।मोहसिन और तमन्ना एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते दिखाई दिए। रिश्तेदारों ने उन पर नोट उड़ाए।मोहसिन ने तमन्ना को एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान बताया है।मोहसिन ने तमन्ना को एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान बताया है।मोहसिन और तमन्ना फोटो सेशन के दौरान अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए।मोहसिन और तमन्ना फोटो सेशन के दौरान अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए।

पहली मुलाकात में लगा हमसफर मिल गया अपनी पोस्ट में मोहसिन खान ने तमन्ना के लिए एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा कि तमन्ना एक बेहद खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और हंसमुख इंसान हैं, जिन्हें ऊपर वाले ने उनके लिए चुना है। मोहसिन ने पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना का हाथ थामा था और उन्होंने गाना गाया था, तभी उन्हें महसूस हुआ कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है और किस्मत में दोनों का मिलना तय था।

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में तमन्ना के लिए एक खास मैसेज लिखा।मोहसिन ने अपनी पोस्ट में तमन्ना के लिए एक खास मैसेज लिखा।

मंगेतर की पसंदीदा फिल्म का डायलॉग लिखा मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में मंगेतर की पसंदीदा फिल्म की एक लाइन भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “मोहब्बत क्या होती है यह तो मैं नहीं जानता, लेकिन इसके लिए दिल से दुआ जरूर निकलती है कि इसकी आंखों में कभी आंसू न आएं। यह हमेशा हंसती रहे।” उन्होंने कहा कि वे दोनों मिलकर प्यार, दोस्ती और यादों से भरी अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ मोहसिन।‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ मोहसिन।

2021 में हुआ था शिवांगी जोशी से ब्रेकअप मोहसिन खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करने के दौरान उनका नाम अपनी को-स्टार शिवांगी जोशी के साथ जुड़ा था।

दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रही थीं, हालांकि दोनों ने इसे सार्वजनिक तौर पर कभी स्वीकार नहीं किया था। फैंस उन्हें ‘शिविन’ कहते थे। 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें

53 साल के अर्जुन रामपाल ने दूसरी शादी की:14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी रजिस्टर कराई, रिलेशनशिप से दो बेटे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Dhanesra Talab Ram Leela | Kevat Samvad & Shri Ram Vanvas केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना…

    दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Auraiya Auraiya Dowry Death Case | Court Sentences Accused To 10 Years Jail दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने…

    You Missed

    More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    More Than a Quarterback: In Fernando Mendoza, Raider Nation and the Latino community see themselves

    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 1 views
    केवट ने प्रभु श्रीराम को पार कराई गंगा, पखारे पैर:धनेसरा तालाब बना पावन गंगा तट, घंडईल से चित्रकूट तक की लीला जीवंत

    Sam Antonacci sits against southpaw in Game 4

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 7 views
    Sam Antonacci sits against southpaw in Game 4

    दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 8 views
    दहेज हत्या के दोषी को 10 साल की सजा:औरैया में कोर्ट ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया

    The case for Erick Fedde in Game 4, and Game 3 White Sox takeaways – Sox Machine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 8 views
    The case for Erick Fedde in Game 4, and Game 3 White Sox takeaways – Sox Machine

    धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 6 views
    धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया