कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Ajith Kumar Car Racing Accident In Europe | Safe After Crash

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ फिल्म एक्टर और कार रेसर अजित कुमार यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान हादसे का शिकार हो गए। रेसिंग के दौरान उनकी कार बेकाबू होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई।

हालांकि, इस हादसे में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा एशियन ला मैंस सीरीज और मिशेलिन ला मैंस कप के रेसिंग इवेंट के दौरान हुआ।

अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ लंबे समय से इंटरनेशनल कार रेसिंग में हिस्सा लेते रहे हैं।

अजित कुमार एक्टिंग के साथ कार रेसिंग के काफी शौकीन हैं।अजित कुमार एक्टिंग के साथ कार रेसिंग के काफी शौकीन हैं।

रेस के दौरान बेकाबू हुई कार रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस के दौरान अचानक उनकी कार से कंट्रोल छूट गया और वह ट्रैक पर मौजूद दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर के बावजूद अजित कुमार को चोट नहीं लगी।

हादसे के बाद वे सुरक्षित कार से बाहर आ गए। अजित कुमार इंटरनेशनल रेसिंग सर्किट में भाग लेने वाले गिने-चुने भारतीय ड्राइवरों में से एक हैं।

अजित के कार एक्सीडेंट की ये तस्वीर दुबई 24H 2025 कार रेसिंग कॉम्पिटिशन की है।अजित के कार एक्सीडेंट की ये तस्वीर दुबई 24H 2025 कार रेसिंग कॉम्पिटिशन की है।

2025 में भी तीन बड़े हादसों में बचे थे अजित अजित कुमार के लिए रेसिंग ट्रैक पर हादसे होना नया नहीं है। इससे पहले साल 2025 में भी वे इटली में जीटी4 (GT4) यूरोपियन सीरीज के दौरान हादसे का शिकार हुए थे।

उसी साल स्पेन के वालेंसिया में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान उनकी कार दो बार पलटी खा गई थी। इसके अलावा दुबई में 24एच पोर्श प्रैक्टिस रेस के दौरान भी उनकी कार क्रैश हो गई थी। इन सभी हादसों में वे बिना किसी गंभीर चोट के बच निकले थे।

दुबई हादसे में अजित सुरक्षित कार से बाहर निकले थे।दुबई हादसे में अजित सुरक्षित कार से बाहर निकले थे।

कहा था- ‘एक्सीडेंट के बाद सिर्फ रेस खत्म करने का ख्याल आता है’ कुछ समय पहले द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अजित ने हादसों के बाद अपनी सोच पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि एक्सीडेंट होते ही वे सबसे पहले देखते हैं कि उन्हें कोई चोट तो नहीं लगी है।

इसके बाद अगर कार सही हालत में होती है, तो वे रेस पूरी करने की कोशिश करते हैं। अजित ने कहा था कि उन्हें अपने परिवार की चिंता रहती है, क्योंकि ऐसे हादसों से परिवार तनाव में आ जाता है। एक्टर होने के कारण उनके एक्सीडेंट की खबरें ज्यादा सुर्खियों में आती हैं।

इटली में रेसिंग में बाल-बाल बचे थे एक्टर।इटली में रेसिंग में बाल-बाल बचे थे एक्टर।

फिल्मों में काम के दौरान हो चुकी हैं 29 सर्जरी अजित कुमार ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी अब तक 29 सर्जरी (ऑपरेशन) हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं- या तो आप शिकायत करें या फिर सबक लेकर आगे बढ़ें।

एक्टर होने के साथ-साथ अजीत प्रोफेशनल कार रेसर हैं। भारत के अलावा को कई इंटरनेशनल रेसिंग का भी हिस्सा रह चुके हैं। 2003 में उन्होंने फॉर्मूला एशिया BMW चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था।

इसके अलावा वो फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप का हिस्सा रह चुके हैं, जो 2010 में हुई थी। 2015 के बाद अजीत कुमार ने 2025 में 24H दुबई रेसिंग से रेसिंग करियर में कमबैक किया है।

2015 बाद के बाद अजीत कुमार ने 2025 में 24H दुबई रेसिंग से रेसिंग करियर में कमबैक किया है।2015 बाद के बाद अजीत कुमार ने 2025 में 24H दुबई रेसिंग से रेसिंग करियर में कमबैक किया है।

‘डेयरडेविल’ फिल्म में नजर आएंगे अजित वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार को हाल ही में फिल्म ‘विदामुयार्ची’ और ‘गुड बैड अगली’ में देखा गया था। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘डेयरडेविल’ में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अधिक रविचंद्रन कर रहे हैं। इस फिल्म को उनकी पत्नी शालिनी अजित कुमार का प्रोडक्शन हाउस ‘ब्रेवहार्ट्स प्रोडक्शंस’ प्रोड्यूस कर रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur Car Fire Accident | Mirzapur Namkaran Event शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राखशाहजहांपुरकुछ ही…

    कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:हरदोई में परिजनों ने पुलिस पर थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, पत्नी को लेने ससुराल गया था

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Youth Suicide Case | Family Accuses Police Of Assault कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:हरदोई में परिजनों ने पुलिस पर…

    You Missed

    Jill Wagner pitched Taylor Sheridan ‘Lioness’ after military husband revealed real-life program: What to know

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 4 views
    Jill Wagner pitched Taylor Sheridan ‘Lioness’ after military husband revealed real-life program: What to know

    कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 4 views
    कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:रेस के दौरान बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे

    CANLI MAÇ ANLATIMI | Trabzonspor – Başakşehir maçı ne zaman, saat kaçta, hangi kanalda? Trabzonspor – Başakşehir Süper Lig ikinci hafta maçı muhtemel 11’ler…

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 4 views
    CANLI MAÇ ANLATIMI | Trabzonspor – Başakşehir maçı ne zaman, saat kaçta, hangi kanalda? Trabzonspor – Başakşehir Süper Lig ikinci hafta maçı muhtemel 11’ler…

    शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 4 views
    शाहजहांपुर में किन्नर की कार में लगी आग:कूदकर बचाई जान, देखते ही देखते जलकर राख

    Antonelli set for grid penalty at Italian Grand Prix

    • By dp
    • August 23, 2026
    • 5 views