- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Kashi Vishwanath Sawan Last Monday | Rudraksha Shringar Darshan VIDEO
बाबा विश्वनाथ का रूद्राक्ष की मालाओं से हुआ श्रृंगार, VIDEO:साढ़े 5 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन,लगे हर-हर महादेव के जयकारेवाराणसी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सावन के अंतिम सोमवार को काशी विश्वनाथ का रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को रुद्राक्ष की मालाओं से सजाया गया। सावन के चारों सोमवार को बाबा विश्वनाथ के अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किए गए। वहीं, अंतिम सोमवार को बाबा की आभा देखत
.सपरिवार बाबा विश्वनाथ ने भक्तों को दिया दर्शन।
बाबा के रुद्राक्ष श्रृंगार की तैयारियां सोमवार सुबह से शुरू हो गई थीं। करीब आठ से दस घंटे में चल प्रतिमा को रुद्राक्ष से सजाकर तैयार किया गया। शाम को बाबा की चल प्रतिमा को गर्भगृह में विराजित किया गया। सभी श्रृंगारों में इसे सबसे कठिन और खास माना जाता है। बाबा की पालकी सजाने में करीब डेढ़ लाख रुद्राक्ष के दानों का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा पूरे मंदिर परिसर को भी रुद्राक्ष के दानों और मालाओं से सजाया गया था। अंतिम सोमवार को शाम तक करीब 5 लाख 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करे….
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




