मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mainpuri
  • Mainpuri Barawafat Celebration | Mohammadi Rally & Market Decoration

मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजारअभिषेक जैन | मैनपुरी1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैनपुरी में बारावफात के पर्व को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्य जुलूस से पहले बुधवार को खानकाह-ए-रशीदिया बड़ी खानकाह, आगरा रोड से प्रतीकात्मक मोहम्मदी रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी का इजहार किया।

रैली के बाद शाम को बारावफात का मुख्य जुलूस निकाला जाएगा। मैनपुरी शहर के अलावा बेवर, कुरावली, करहल और घिरोर समेत विभिन्न कस्बों में भी जुलूस आयोजित होंगे। आयोजनों को लेकर बाजारों और प्रमुख मार्गों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

बड़ी खानकाह से शुरू होगा मुख्य जुलूस

मैनपुरी शहर का मुख्य जुलूस बड़ी खानकाह, शाह महमूद इस्लामिया इंटर कॉलेज और मदरसा जामिया रशीदिया, आगरा रोड से शुरू होगा। जुलूस बड़ा चौराहा, डाकघर, लेनगंज, घंटाघर और बजाजा बाजार समेत निर्धारित मार्गों से होकर गुजरेगा। विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया जाएगा। भ्रमण के बाद जुलूस वापस खानकाह पहुंचकर समाप्त होगा।

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल

बारावफात के आयोजनों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। एडीएम श्याम लता आनंद के निर्देश पर एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

करहल रोड स्थित विवादित चबूतरे पर विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। लोकल इंटेलिजेंस टीम को भी सक्रिय रखा गया है।

बेवर, कुरावली, करहल और घिरोर समेत अन्य कस्बों में भी जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिन थाना क्षेत्रों में जुलूस और अन्य आयोजन होने हैं, वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों को पहले ही चिह्नित कर निगरानी की जा रही है। शाम को निकलने वाले जुलूस के लिए सक्षम अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

    You Missed

    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 2 views
    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 3 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 7 views
    Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी