कानपुर में निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस:14 Km लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने दिखाई झंडी, दिव्यांग महिला 2 बच्चों को लेकर व्हीलचेयर से पहुंची

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Juloos e Mohammadi | Asia Largest Procession Parade Ground Photos

कानपुर में निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस:14 Km लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने दिखाई झंडी, दिव्यांग महिला 2 बच्चों को लेकर व्हीलचेयर से पहुंचीकानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे के बाद शहर के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई। जमीयत उलमा हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीनुल हक कासमी और पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस के दौरान बड़ी संख्

.

जुलूस ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों और गीतों के बीच नई सड़क की ओर बढ़ा। करीब 14 किलोमीटर लंबे जुलूस का रात लगभग 10 बजे फूलबाग पहुंचकर समापन होने की बात कही गई है। जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, जो जुलूस के समाप्त होने तक जारी रहेगा।

रास्ते में जगह-जगह तबर्रुक और खाने-पीने के स्टॉल जुलूस के रास्ते में जगह-जगह लोगों के लिए तबर्रुक यानी प्रसाद बांटा जा रहा है। कई स्थानों पर खाने-पीने की चीजों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। बुजुर्गों से लेकर युवा और बच्चे तक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।

नई सड़क इलाके में जुलूस के दौरान इस्लामिक परचम के साथ कई वाहनों पर तिरंगा झंडा भी नजर आया। अकीदतमंद पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलूस में शामिल होकर अपनी आस्था और खुशी का इजहार कर रहे हैं।

दिव्यांग महिला दो बच्चों के साथ व्हीलचेयर पर पहुंचीं जुलूस में एक पैरों से दिव्यांग महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ व्हीलचेयर पर शामिल हुईं। तबस्सुम ने बताया कि आज नबी का जन्मदिन है, इसलिए वह अपने बच्चों को लेकर जुलूस में आई हैं। उन्होंने कहा कि नबी के जन्मदिन पर जुलूस में शामिल होना जरूरी समझती हैं।

114 साल से निकल रहा जुलूस जमीयत उलमा हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीनुल हक कासमी ने बताया कि शहर में जमीयत उलमा हिंद की देखरेख में करीब 114 साल से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुलूस का उद्देश्य इंसानियत, भाईचारे और अमन-चैन का संदेश देना है।

आयोजकों के मुताबिक 12 रबी अव्वल को पैगंबर-ए-इस्लाम के जन्मदिन के मौके पर निकलने वाले इस जुलूस में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। जुलूस के जरिए पूरी दुनिया को इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया जाता है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Hindi News Entertainment Bollywood Rekha Tragic Life Story; Vinod Mehra Amitabh Bachchan Mukesh Agarwal | Rekha Birthday रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से…

You Missed

BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 0 views
BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 3 views
Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 3 views
रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield