नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy | Nupur Sanon Support Statement

नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस कृति सेनन के ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट विवाद में अब उनकी बहन नूपुर सेनन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। रक्षाबंधन थीम वाले इस एड में कृति के कपड़ों और पेट डॉग को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही थी।

अब इस मामले में कृति के जवाब के बाद नूपुर सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी पोस्ट री-शेयर की। नूपुर ने लिखा कि कृति उन्हें ही राखी बांधती हैं और जब उन्हें बहन के कपड़ों से कोई दिक्कत नहीं है, तो दूसरों को क्यों परेशानी हो रही है।

‘अपनी सोच को विकसित करें’ नूपुर सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कृति सेनन की पोस्ट री-शेयर करते हुए ट्रोलर्स पर निशाना साधा। नूपुर ने लिखा, “सोचिए, कोई दूसरी महिला क्या पहनती है, इस बात से लोग कितने परेशान हो सकते हैं। सम्मानपूर्वक अपनी सोच को विकसित (इवॉल्व) करें।” नूपुर ने आगे लिखा, “कृति जिसे राखी बांधती हैं, वह मैं हूं। जब मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, तो आपको क्यों हो रही है?”

लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया।लोगों ने इस एड पर त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाया।

एड में पहनावे और पेट डॉग की वजह से विवाद

यह पूरा विवाद एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन एड के बाद शुरू हुआ था। इसमें कृति इंडो-वेस्टर्न ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज में नजर आई थीं। वीडियो में वे भाई के अलावा पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती दिखी थीं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति का अपमान बताते हुए एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई थी और शिकायत दर्ज करने की मांग की थी।

कुछ यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

कृति सेनन का जववाब- संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं

कृति सेनन ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि एथनिक फैशन में समय के साथ बदलाव आया है, लेकिन आज भी महिलाओं के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उनके कपड़ों से नापा जाता है।

एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि समाज महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, यह बताना कब बंद करेगा? उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं।

कृति ने कहा- बहन और पेट डॉग्स को भी बांधती हूं राखी

रक्षाबंधन पर बात करते हुए कृति ने कहा कि यह त्योहार सुरक्षा और प्यार के रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वे और उनकी बहन नूपुर सेनन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं, क्योंकि वे दोनों एक-दूसरे की सुरक्षा किसी भाई से कम नहीं करती हैं। कृति ने आगे लिखा कि यही प्यार पेट डॉग्स के लिए भी है, क्योंकि वे भी उनके परिवार का ही हिस्सा हैं।

‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं कृति सेनन

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया था। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में थे।

‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ कृति भी मुख्य भूमिका में थीं।

यह फिल्म 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

नूपुर सेनन का बॉलीवुड करियर नूपुर सेनन भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से पहचान बनाई थी। इसके अलावा नूपुर ने फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है और वे कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। दोनों बहनें एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग शेयर करती रहती हैं।

ये खबर भी पढ़ें

हिट फिल्म के बाद भी 15 महीने बेरोजगार रहीं कृति:स्टारकिड्स ने छीने बड़े रोल, जिस किरदार पर सवाल उठे, उसी ने दिलाया नेशनल अवॉर्ड

कृति सेनन बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उनके नाम नेशनल अवॉर्ड, कई सुपरहिट फिल्में और अपना प्रोडक्शन हाउस है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता रिजेक्शन, अकेलेपन, तानों और आत्मविश्वास की लड़ाई से होकर गुजरा है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Amma | Pushpalata Singh Performs Last Rites For Unclaimed Bodies 1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की ‘अम्मा’ ने 450 मुस्लिमों को दी…

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi BHU Bhagat Singh Students Morcha Protest Against Gyanesh Kumar | Election Boycott BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा…

    You Missed

    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    Michael Douglas’ wildest Hollywood confessions: From A-list actress bite to Julia Roberts clash

    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 0 views
    1800 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार:गोरखपुर की 'अम्मा' ने 450 मुस्लिमों को दी मिट्टी, बेसहारा बुजुर्ग की सेवा से मिली राह

    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 4 views
    Saturday’s Utah Football Game vs. Kansas Moved to 6 p.m. – University of Utah Athletics

    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    BHU की दीवारों पर लगे चुनाव बहिष्कार के पोस्टर:भगत सिंह स्टूडेंट्स मोर्चा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग उठाई

    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    Projected Lineup: October 10 at Chicago | Carolina Hurricanes

    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई

    • By dp
    • October 10, 2026
    • 5 views
    रेखा@72, अमिताभ बच्चन से प्यार, अफेयर से इनकार:विनोद मेहरा को पति मानने से भी मना किया, एक्ट्रेस ने बताई रिश्तों की सच्चाई