गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Govinda Sunita Ahuja Divorce Controversy; Kashmera Shah | Bollywood News

गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री कश्मीरा शाह गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। - Dainik Bhaskarअभिनेत्री कश्मीरा शाह गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने कहा कि वो सुनीता आहूजा के साथ हैं।

दरअसल, एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा से परिवार के विवाद पर प्रतिक्रिया मांगी गई। वहीं, जब कश्मीरा ने उनसे गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर सवाल पूछा था, तो वो पैपराजी पर भड़क गईं।

उन्होंने मामले की हर बात पर चर्चा करने से इनकार किया, लेकिन कहा, “मैं इतना जानती हूं कि वह मेरी फैमिली है। मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं।”

कश्मीरा ने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर बोलने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सुनीता आज अपनी बात रख रही हैं, तो “कुछ गलत हुआ होगा।”

कश्मीरा के ताजा बयान से कुछ समय पहले उन्होंने शादी और बेवफाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आसमान में दिल के आकार के निशान की तस्वीर के साथ सवाल किया था कि क्या अब भी “सच्चा प्यार” मौजूद है।

उन्होंने कहा था कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने से उनका भरोसा कम हुआ है। यह पोस्ट गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई थी।

वहीं पिछले महीने जब सुनीता शो ‘लॉक अप सीजन 2’ में थीं, तब सुनीता को लेकर एक पोस्ट शेयर करते हुए कश्मीरा ने लिखा था,

QuoteImage

मामी, मजबूत रहो। आप अकेली नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको कमजोर मत करने देना। असली जिंदगी हो या रील लाइफ, हमेशा खुद जैसी रहो और जो आपको परेशान कर रहा है, उसे उसी अंदाज में जवाब दो। उन्हें दिखा दो कि असली मुश्किल क्या होती है।

QuoteImageकश्मीरा शाह की पोस्ट।कश्मीरा शाह की पोस्ट।

उन्होंने आगे लिखा था,

QuoteImage

आपका यह ‘डेविल्स एंजेल’ आपकी रक्षा करने के लिए यहां है। मैं वादा करती हूं कि किसी को आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे पता है कि आप उन्हें जवाब दे सकती हैं, लेकिन आप चुप हैं क्योंकि आप घर वापस जाना चाहती हैं। मेरा कहना है कि वहीं डटी रहो और जो भी शो में आपको परेशान कर रहा है, उसकी जिंदगी मुश्किल कर दो। आपसे आज भी और हमेशा प्यार रहेगा।

QuoteImage

सुनीता ने याचिका वापस लेने की वजह बताई

सुनीता अपनी शादी में आ रही परेशानियों को लेकर पहले भी बोल चुकी हैं। हाल ही में सुनीता ने एक फोन कॉल में राखी सावंत से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तलाक की याचिका इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे।

वहीं, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा के दावे को गलत बताया।

इंडिया टुडे से बातचीत में शशि ने कहा कि सुनीता की बात सुनकर उन्हें हैरानी हुई। उन्होंने साफ कहा कि गोविंदा की दूसरी शादी का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा,

मैं यह बात आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और न ही ऐसा होगा। दूसरी शादी नहीं हो रही है। वह उनकी पत्नी हैं और शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।

शशि ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करके दूसरी शादी करना चाहते, तो वह खुद तलाक की अर्जी देते। उनके मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया सुनीता ने शुरू की थी और बाद में उन्होंने ही याचिका वापस ले ली।

गोविंदा ने अफवाहों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया

वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर फैली अफवाहों को लेकर गोविंदा की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नोटिस में मीडिया ऑर्गनाइजेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को गोविंदा या उनके परिवार से जुड़ा झूठा, बदनाम करने वाला, गलत इरादे वाला, मनगढ़ंत या बिना वेरिफाई किया हुआ कंटेंट बनाने और फैलाने से चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने ऐसे लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के सिविल दावे की चेतावनी दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें….

……………

गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गोविंदा-सुनीता की निजी जिंदगी पर कमेंट से भड़के कृष्णा:सेलेब्स को दी नसीहत, बोले- परिवार की बातों से फुटेज लेने की कोशिश न करें

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही अनबन के बीच उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने मामा-मामी के रिश्ते पर सवाल किया तो कृष्णा ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ मस्ती और काम से जुड़े सवाल पूछे जाएं। साथ ही, उन सेलेब्स पर नाराजगी जताई, जो इस पारिवारिक मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Special Trains | Raksha Bandhan Janmashtami Ganesh Chaturthi लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को…

    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Mumbai Amrit Bharat Express Launch | Weekly Train Schedule गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी;…

    You Missed

    Jude Bellingham,Takefusa Kubo

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    Jude Bellingham,Takefusa Kubo

    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 0 views
    लखनऊ से त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें:रक्षा बंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी पर यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

    Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    Ahead of Okta Earnings, Here’s What Barchart Data Says Comes Next for OKTA Stock

    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    गोविंदा-सुनीता के विवाद के सवाल पर भड़कीं कश्मीरा:सुनीता का सपोर्ट करते हुए बोलीं- वो अपनी बात रख रही हैं तो कुछ गलत हुआ होगा

    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 3 views
    İsmail Kartal’dan Lyon maçı öncesi TFF’ye tepki: ‘Kabul edilmedi, mağdur olduk’

    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस

    • By dp
    • August 26, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर से पहली बार मुंबई तक चलेगी अमृत भारत:हफ्ते में 1 दिन रवाना होगी; आधुनिक सुविधा से रहेगी लैस