सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Rakshabandhan Video | Arpita Ties Rakhi In Mumbai Home

सलमान को अर्पिता ने बांधी राखी, वायरल हुआ वीडियो:पीछे दिखे जीसस और ‘द लास्ट सपर’ के चित्र, लोगों ने इसे भाईचारे से जोड़ा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षाबंधन पर सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें अर्पिता सलमान की आरती उतारकर उनकी कलाई पर राखी बांधती नजर आ रही हैं। पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल दिख रहा है। इस दृश्य को सोशल मीडिया यूजर्स भारत की विविधता, सह-अस्तित्व और धार्मिक सौहार्द से जोड़ रहे हैं।

अर्पिता ने की सलमान की आरती, बांधी राखी

क्षाबंधन का यह सेलिब्रेशन सलमान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के घर हुआ। अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर इसकी झलक शेयर की। वीडियो में वह सफेद प्रिंटेड कुर्ते और दुपट्टे में, जबकि सलमान टी-शर्ट, जींस और ब्लैक काउबॉय स्टाइल हैट में नजर आ रहे हैं। अर्पिता पहले सलमान की आरती उतारती हैं, फिर उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।

पीछे दिखा जीसस और ‘द लास्ट सपर’ का म्यूरल

राखी बांधने के दौरान पीछे दीवार पर जीसस क्राइस्ट की तस्वीर और लियोनार्डो दा विंची की मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ दिखाई देती है। यही दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का कारण बना। कई लोगों ने इसे भारत में अलग-अलग धर्मों के साथ रहने और एक-दूसरे की परंपराओं के सम्मान का प्रतीक बताया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो सामने आने के बाद एक्स पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने इसे इंटरनेट का सबसे धर्मनिरपेक्ष वीडियो बताया। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक मुस्लिम भाई को हिंदू पति से शादी करने वाली मुस्लिम बहन राखी बांध रही है और पीछे जीसस की तस्वीर है।

एक अन्य यूजर ने अर्पिता और सलमान की तस्वीर को भारत में धर्मनिरपेक्षता की खास झलक बताया। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी राय हैं।

राखी पर सलमान की कलाई भी दिखी

रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के बाद सलमान को घर के बाहर भी देखा गया। उनकी कलाई पर कई रंग-बिरंगी राखियां और माथे पर तिलक था। पैपराजी के कहने पर सलमान ने कुछ देर अपनी राखियां दिखाईं और फिर कार से रवाना हो गए।

‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान जल्द फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें चित्रांगदा सिंह भी उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। इसके अलावा सलमान ‘बिग बॉस’ के नए सीजन को होस्ट करेंगे, जिसका प्रीमियर 6 सितंबर को होना है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA 2028 Hollywood Expansion | Andre Timmins Reveals Salman Shahrukh Secrets भास्कर इंटरव्यू2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स…

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Hindi News Local Uttar pradesh Uttar Pradesh Weather Update Lucknow Sitapur Gonda Flood Alert Up Rain Water Level Video LIVEयूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में…

    You Missed

    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    Nathan MacKinnon bloodied in fight with Stars’ Roope Hintz, his second of the season

    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 0 views
    2000 में लंदन से शुरू हुआ आईफा:अब 2028 में हॉलीवुड तक पहुंचेगा; आंद्रे टिमिन्स ने खोले सलमान, शाहरुख और अमिताभ से जुड़े राज

    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    Angela Bassett and the “Wildwood” team discuss that high-flying chase sequence (exclusive) – AOL

    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 3 views
    यूपी में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:लखनऊ में अभी भी 40 हजार से ज्यादा घर पानी से घिरे, सीतापुर, गोंडा में भी बढ़ने लगा जलस्तर

    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 4 views
    GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह