पवन सिंह बनेंगे MLC, BJP ने किया ऐलान:JDU ने भी जारी की 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट; निशांत के साथ 2 महिलाओं के नाम

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Bihar JDU MLC Election Names Finalised | 9 Seats Up For Grabs

पवन सिंह बनेंगे MLC, BJP ने किया ऐलान:JDU ने भी जारी की 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट; निशांत के साथ 2 महिलाओं के नामपटना1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

MLC चुनाव को लेकर JDU और बीजेपी ने शुक्रवार को अपने 4-4 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है। बीजेपी से 2 EBC और दो फॉरवर्ड तो जदयू से 1 OBC और 3 EBC कैंडिडेट हैं।

.

बीजेपी से चौकाने वाला नाम सामने आया है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को कैंडिडेटट बनाया गया है। इसके अलावा डॉक्टर संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर, शीला पंडित को भी मैदान में उतारा है।

इधर, JDU ने अपने 4 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने निशांत कुमार, भारती मंडल, ललन प्रसाद, शिवरानी देवी का नाम फाइनल किया गया है।

नीतीश कुमार की सीट से ललन प्रसाद MLC चुनाव लड़ेंगे। निशांत कुमार पटना, भारती मेहता मधुबनी और शिवरानी देवी प्रजापति पश्चिमी चंपारण की रहने वाली है।

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर उपचुनाव) होने हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। 18 जून को जरूरत पड़ी तो वोटिंग कराई जा सकती है।

BJP से नाराज होकर निर्दलीय खड़े हुए थे पवन सिंह

लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया था। पवन सिंह काराकाट से टिकट चाह रहे थे। इसी बीच अचानक पवन सिंह ने बीजेपी को टिकट लौटा दिया और काराकाट से निर्दलीय खड़े हो गए। हालांकि इस चुनाव में वे हार गए।

इसके बाद विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के लिए प्रचार किया। वे स्टार प्रचारक भी बने।

निशांत कुमार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधान परिषद जाएंगे। इस वक्त वह किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें शपथ लेने के 6 माह के भीतर किसी सदन का सदस्य बनना है।

निशांत पूर्व सीएम और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के पुत्र हैं। नीतीश राजनीति से विदा लेते-लेते अपने पुत्र को सियासी मैदान में उतार चुके हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से बार-बार कहा जाता है कि जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं की मांग पर निशांत सियासत में आए हैं।

EBC से आने वाले ललन प्रसाद पार्टी में एक्टिव रहते हैं

जदयू की ओर से ललन प्रसाद को भी कैंडिडेट बनाया गया है। वह उभरते हुए नेता हैं। EBC समाज से आते हैं। ललन मुख्य रूप से पार्टी के सांगठनिक और स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहे हैं।

जेडीयू के जमीनी स्तर के संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ललन मंडल को पार्टी के भीतर रानीगंज प्रखंड अध्यक्ष जैसी स्थानीय सांगठनिक जिम्मेदारियां भी मिल चुकी है।

1990 से BJP से जुड़े हैं संजय मयूख, तीसरी बार MLC बनेंगे

छपरा के अमनौर के रहने वाले संजय मयूख ने 1990 में BJP जॉइन की। 1995 में बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। इसके बाद प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। 2013 में इन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया टीम में जगह दी गई।

मयूख को 2016 में पहली बार विधानसभा के कोटे से ‌विधान परिषद भेजा गया। 2022 में कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी ने दोबारा इन्हें विधान परिषद में रिपीट किया। संजय मयूख 2020 के बाद से लगातार भाजपा राष्ट्रीय मीडिया के सह प्रभारी हैं।

RLM से दीपक प्रकाश का नाम तय

RLM कोटे से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना तय है।

वह मंत्री तो हैं, लेकिन किसी सदन के सदस्य नहीं। ऐसे में उन्हें MLC बनाना जरूरी है ताकि 6 महीने के भीतर किसी सदन का सदस्य होने की जरूरत पूरी हो सके।

चिराग के भांजे की हो सकती है एंट्री

LJP(R) को एक उम्मीदवार उतारना है। इसके लिए तीन नामों की चर्चा है। सबसे ऊपर नाम चिराग पासवान के भांजे सीमांत मृणाल का है। वह फिलहाल पार्टी के युवा विंग को लीड कर रहे हैं।

मृणाल को विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से गरखा से कैंडिडेट बनाया गया था, लेकिन हार गए थे। इनके अलावा चिराग पासवान के करीबी वेद प्रकाश पांडेय और पार्टी के सीनियर लीडर हुलास पांडेय के नाम पर भी चर्चा की जा रही है।

————-

ये भी पढ़ें…

पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने बनाया MLC कैंडिडेट:2 साल पहले दोबारा भाजपा ज्वाइन की थी, विधानसभा चुनाव में पार्टी का किया था प्रचार

आरा के रहने वाले पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने MLC कैंडिडेट बनाया है। बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर उपचुनाव) होने हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। 18 जून को जरूरत पड़ी तो वोटिंग कराई जा सकती है। पूरी खबर पढ़िए

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly SP PDA Mahapanchayat Bareilly | Anees Beg Strengthens Booth Organization सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने…

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Niti Shakti Mukti Mohan In Jaipur | University Annual Fest Live Performance जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक…

You Missed

John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 0 views
John Cena says he was ‘scared’ filming ‘Matchbox: The Movie’

सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 0 views
सपा ने बरेली में की पीडीए महापंचायत:संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक पहुंचने का आह्वान

What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
What Mario Hezonja Could Bring to Cleveland Cavaliers in Free Agency

जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 4 views
जयपुर पहुंचीं मोहन सिस्टर्स:यूनिवर्सिटी के एनुअल फेस्ट में देंगी लाइव परफॉर्मेंस; बोलीं- पिंक सिटी में परफॉर्म करना हमेशा खास

Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 6 views
Verstappen buoyed by P2 finish in race of ‘survival’

UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता

  • By dp
  • July 26, 2026
  • 3 views
UK07 राइडर बोले-बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख:रितिका अपने दोस्त के साथ मिलकर दे रही धोखा; 4 महीने पहले बने थे पिता