- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Sahajanwa Officials Salaries Stopped | Commissioner Visit; All Absent
कमिश्नर ने सहजनवा में 9 अधिकारियों का वेतन रोका:समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया; अनुपस्थित थे सभी अधिकारीगोरखपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शनिवार को सहजनवा क्षेत्र के 9 अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। ये अधिकारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं और सहजनवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में अनुपस्थित थे। DIG एस चनप्पा के साथ कमिश्नर समाधान दिवस का औचक निरीक
.
इन अधिकारियों का रुका वेतन
कमिश्नर के निर्देश पर पाली एवं पिपरौली के खंड शिक्षा अधिकारी, सहजनवा के सीडीपीओ, चकबंदी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, सहजनवा, पिपरौली, पाली के पशु चिकित्साधिकारी, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ड्रेनेज का वेतन रोका गया है।
फरियादियों की समस्या भी सुनी
कमिश्नर ने राजस्व एवं भूमि विवद से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने प्रमोद कुमार, सरस्वती देवी, भजुराम, संतोष पाण्डेय आदि की समस्या सुनी और एसडीएम केशरी नंदन तिवारी को उसका निस्तारण करने को कहा। कमिश्नर ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारी यदि दोबारा अनुपस्थित मिले तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




