आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ

  • Hindi News
  • Bhaskar khaas
  • Bhaskar explainer
  • Neem Karoli Baba Story; Hanuman Ansh Box Office Collection Record Reason | Word Of Mouth

आज का एक्सप्लेनर:‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 128 गुना की ग्रोथ; फ्लॉप होकर हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने अकेले 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। 7 अगस्त को रिलीज के दिन फिल्म 10 लाख रुपए ही जुटा सकी थी। यानी रोज की औसत कमाई में करीब 128 गुना का उछाल आया। पिछले कुछ घंटों की टिकट बुकिंग में तो ‘हनुमान अंश’ ने सुपरस

.

दो हफ्ते तक खाली पड़ी कुर्सियां, ज्यादातर स्क्रीन्स से उतर चुकी ‘हनुमान अंश’ अचानक कमाई के रिकॉर्ड कैसे बनाने लगी, कौन हैं बाबा नीम करोली; आज के एक्सप्लेनर में पूरी कहानी…

एक संपन्न घर का 11 साल का लड़का। बचपन में मां का निधन हो गया। किसी ने बता दिया कि वो राम के पास चली गईं। अब उस लड़के को राम के पास जाने की धुन सवार हो गई। उसने घर छोड़ दिया। पूरा भारत घूमा, तपस्या की। आखिरकार नीम करोली बाबा के नाम से जाने गए। लोग मानने लगे कि बाबा चमत्कारी हैं।

‘हनुमान अंश’ फिल्म की स्टोरी लाइन पढ़कर आपको कुछ अनोखा नहीं लगा होगा। फिल्म में न कोई बड़ा स्टार है और न ही बड़ा बजट। फिल्म कब रिलीज हुई और दो हफ्ते गुजर गए, शायद ही आपको पता चला हो। लेकिन तीसरे हफ्ते से अचानक जोर पकड़ने और कमाई के रिकॉर्ड बनाने के पीछे एक्सपर्ट्स 3 बड़ी वजहें मानते हैं…

1. ‘वर्ड ऑफ माउथ’ से दर्शक बढ़े, स्क्रीन्स भी 20 गुना बढ़ा दी गईं

  • फिल्म का कुल बजट 2 करोड़ से कम है। डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म पूरी होने के बाद प्रमोशन के लिए पैसा नहीं बचा था। बिना किसी Buzz के फिल्म रिलीज कर दी गई।फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘शुरुआत में फिल्म ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंची। लेकिन जो लोग फिल्म देखने गए, उन्होंने दूसरों से इसकी तारीफ की। सोशल मीडिया पर लोग रिव्यू, अनुभव और मूवी क्लिप्स शेयर करने लगे। इससे Buzz बना और फिल्म के दर्शन बढ़ गए।’
  • जैसे-जैसे दर्शक बढ़े, स्क्रीन्स की संख्या बढ़ती गई और कमाई भी। ​​तरण आदर्श बताते हैं रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म के सिर्फ 355 शोज दिखाए गए थे। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में तो सिर्फ 29 शो दिखाए। तीसरे हफ्ते में शो बढ़ने लगे और अब फिल्म देशभर के 5363 स्क्रीन्स पर है। 5 दिन पहले आई फिल्म “टॉक्सिक” के शो 24 हजार से घटकर 16 हजार रह गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोग हनुमान अंश फिल्म के ये सीन शेयर कर रहे हैं।सोशल मीडिया पर लोग हनुमान अंश फिल्म के ये सीन शेयर कर रहे हैं।

2. ‘टॉक्सिक’ की वजह से ‘हनुमान अंश’ का इनडायरेक्ट प्रमोशन हुआ

  • २8 से 30 अगस्त के बीच रक्षाबंधन का त्योहार और आगे लॉन्ग वीकेंड आ गया। लोगों के सामने दो प्रमुख फिल्मों के विकल्प थे- टॉक्सिक और हनुमान अंश।
  • हनुमान अंश ‘U’ रेटेड फिल्म है, यानी इसे हर उम्र के लोग परिवार के साथ देख सकते हैं। दूसरी तरफ टॉक्सिक ‘A’ रेटेड है, यानी सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग इसे देख सकते हैं। इसमें हद से ज्यादा हिंसा और एडल्ट दृश्य हैं।
  • फेस्टिव सीजन में परिवार के साथ फिल्म देखने गए लोगों के लिए हनुमान अंश स्वाभाविक विकल्प बन गई। टॉक्सिक को मिले नेगेटिव रिव्यू के चलते हनुमान अंश को ज्यादा स्क्रीन्स दी जाने लगीं।

बुक माय शो पर लोग टॉक्सिक से ज्यादा हनुमान अंश की टिकट बुक कर रहे हैं। डेटा 31 अगस्त सुबह 11 बजे का है।बुक माय शो पर लोग टॉक्सिक से ज्यादा हनुमान अंश की टिकट बुक कर रहे हैं। डेटा 31 अगस्त सुबह 11 बजे का है।

3. धार्मिक फिल्मों का दौर लौट रहा, समाज में ऐसा माहौल बना

  • फिल्म क्रिटिक दीपक दुआ कहते हैं, ‘कुछ सालों पहले ऐसा लगने लगा था कि भारत में धार्मिक फिल्में नहीं चलती। लेकिन अब फिर से धर्म और राष्ट्र से जुड़ी फिल्मों का कंजप्शन बढ़ रहा है।’राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत धुरंधर फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई की। करीब 4 हजार करोड़ रुपए के बजट वाली रणबीर कपूर स्टारर रामायण फिल्म बन रही है। समाज में भजन क्लबिंग जैसी चीजें सामने आ रही हैं।
  • दीपक दुआ के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ बहुत बढ़िया नहीं बनी, लेकिन दर्शकों के लिए ये जड़ों से जोड़ने वाली फिल्म है। फिल्म की कमाई सिर्फ क्राफ्ट पर नहीं, बल्कि दर्शकों की भावनात्मक जुड़ाव पर टिकी है।’
  • लोग चप्पल-जूते उतारकर फिल्म देख रहे हैं। टिकट न मिलने पर रोती एक लड़की का वीडियो वायरल है।
  • फिल्म के दो गानों की रील वायरल हैं। पहला-‘मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई’ और दूसरा- पार्वती। लोग इनके जरिए फिल्म डिस्कवर कर रहे हैं।

मुंबई के फन रिपब्लिक मॉल में जब फिल्म नीम करोली बाबा के आश्रम के असली वीडियो चलाए गए, तो दर्शक हाथ जोड़कर खड़े हो गए। कई दर्शक फिल्म देखते हुए रोने भी लगे।मुंबई के फन रिपब्लिक मॉल में जब फिल्म नीम करोली बाबा के आश्रम के असली वीडियो चलाए गए, तो दर्शक हाथ जोड़कर खड़े हो गए। कई दर्शक फिल्म देखते हुए रोने भी लगे।

नीम करोली बाबा 20वीं सदी के एक हिंदू संत थे। उनका प्रसिद्ध आश्रम- कैंची धाम उत्तराखंड के नैनीताल में है। उनकी कहानी शुरू होती है उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से…

  • साल 1900, अकबरपुर (अब फिरोजाबाद) में दुर्गाप्रसाद शर्मा और कौशल्या देवी के घर एक बेटे का जन्म हुआ। नाम- लक्ष्मण नारायण शर्मा।
  • 8-9 साल की उम्र में ही लक्ष्मण की मां का निधन हो गया। 11 साल की उम्र में घरवालों ने शादी करवा दी। लक्ष्मण ने 12 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और हनुमान जी की भक्ति में लगे।
  • 10-12 साल संन्यासी जीवन बिताने के बाद, पिता के कहने पर लक्ष्मण नारायण घर लौटे। पत्नी के साथ गृहस्थ जीवन बिताया। तीन बच्चे हुए, लेकिन मन भक्ति में लगा रहा। आखिरकार दोबारा घर छोड़ दिया।
  • पहले राजस्थान गए, फिर गुजरात। राजकोट के एक मंदिर के प्रमुख ने उन्हें उत्तराधिकारी बना दिया। बाकी भक्त इससे नाराज हो गए।

नीम करोली बाबा की युवावस्था की तस्वीर। जब वे मोरबी आए, तो तालाब के पास रोज ध्यान लगाते। लोग उन्हें तलैया बाबा कहने लगे।नीम करोली बाबा की युवावस्था की तस्वीर। जब वे मोरबी आए, तो तालाब के पास रोज ध्यान लगाते। लोग उन्हें तलैया बाबा कहने लगे।

  • विवाद न बढ़े इसलिए लक्ष्मण राजकोट छोड़ मोरबी चले गए। यहां के एक तालाब के पास रोज ध्यान लगाते। वहां के लोग बुलाने लगे- तलैया बाबा।
  • कुछ सालों बाद बाबा उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद के नीम करोली गांव पहुंचे। यहां कहा जाने लगा कि बाबा जो कहते हैं सच हो जाता।
  • जब बाबा यहां से जाने लगे, तो गांववालों ने रोक लिया। उनके लिए एक गुफा बनाई, जहां वे ध्यान करते। गुफा की छत पर हनुमान जी का एक मंदिर भी बनवाया।
  • कहा जाता है कि एक बार गांववालों ने कई दिनों तक बाबा को गुफा से आते-जाते नहीं देखा। ऐसे में उनका भक्त गोपाल बिना इजाजत दूध लेकर गुफा में चला गया। कहा जाता है कि उस वक्त बाबा गहरे ध्यान में थे। उनके शरीर पर कई सांप लिपटे थे। दृश्य देख गोपाल बेहोश हो गया।
  • बाबा को लेकर एक और किस्सा चर्चित है। कहा जाता है कि अंग्रेजों के समय एक दिन बाबा नीम करोली से ट्रेन में सवार हुए। साधू का भेष देखकर एंग्लो-इंडियन टीटीई को लगा कि उनके पास टिकट नहीं है। उन्हें ट्रेन से उतार दिया। बाबा वहीं जमीन पर बैठकर भजन करने लगे।
  • तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद रेलवे स्टाफ ने उनसे निवेदन करके वापस ट्रेन में बिठाया, तब ट्रेन डोली। इस चमत्कार के बाद लक्ष्मण शर्मा और तलैबा बाबा कहलाने लगे बाबा नीम करोली।
  • बाबा करीब 18 साल नीम करोली में रहे। फिर नैनीताल की तरफ चल दिए। 1950 के दशक में हनुमानगढ़ी में मंदिर बनवाया। इसके बाद भूमियाधार, कैंची, काकड़ीघाट, वृंदावन, कानपुर, लखनऊ, शिमला, दिल्ली में कई मंदिर बनवाए।
  • 11 सितंबर, 1973 को वृंदावन में उनका निधन हो गया।

ये किस्से नीम करोली बाबा की समाधि स्थल की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।

स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक बाबा नीम करोली के भक्त

स्टीव जॉब्स: 1974 में बाबा से मिलने की चाह लेकर एप्पल कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स भारत आए। तब तक बाबा के निधन को एक साल हो चुका था। जॉब्स कुछ दिन कैंची धाम में रहे। फिर वापस लौटकर 1976 में एप्पल की शुरुआत की।

मार्क जकरबर्ग: 2015 में फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने भारत यात्रा के दौरान बताया था कि स्टीव जॉब्स ने फेसबुक के शुरुआती दिनों में उन्हें भारत के एक मंदिर जाने की सलाह दी थी। यह नीम करौली बाबा का कैंची धाम ही था।

जूलिया रॉबर्ट्स: हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स हिंदू धर्म मानती हैं। उन्होंने 2010 में एक इंटरव्यू में बताया था कि नीम करौली बाबा की एक तस्वीर देखकर उनकी हिंदू धर्म में रुचि जागी थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नीम करौली बाबा को अपना गुरु बता चुकी हैं। 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी के साथ कैंची धाम गए थे।

कैंची धाम के बाहर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।कैंची धाम के बाहर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

मनोज बाजपाई: एक्टर मनोज बाजपाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ से पहले करीब एक साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। इसी समय वे फिल्म डायरेक्टर राम रेड्डी के साथ जुगनुमा फिल्म की रिसर्च के लिए कैंची धाम गए थे। यहां ध्यान करके उन्हें शांति और नई राह मिली।

नोट: जगह का असली नाम नीब करोरी है। प्रचलित रूप में नीम करोली बाबा कहा जाने लगा।

———-

ये खबर भी पढ़िए…

शाहरुख-अजय को नोटिस, 3 महीने में 1100 छापे, खराब खाना खिलाने वालों के दुश्मन IAS तुकाराम मुंढे की कहानी

मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट के फोन की घंटी बजी। टेबल बुक करने के लिए सामान्य कॉल थी, लेकिन मैनेजर का चेहरा उतर गया। बुकिंग तुकाराम मुंढे के नाम से थी। इसके बाद रेस्टोरेंट के किचन में हर चीज दोबारा चेक होने लगी। स्टोररूम की सफाई, फ्रिज का तापमान, सामान की एक्सपायरी डेट। मैनेजर ने अपने संपर्कों को भी कॉल लगाना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Sultan Shooting Injuries & Health Struggles | Statement सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे;…

'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Amitabh Bachchan Fees Controversy | Statement Kamlesh Sawant ‘नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी’:‘दृश्यम’ एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1…

You Missed

In ‘Crystal Lake,’ Linda Cardellini gives Pamela Voorhees her turn in the slasher spotlight

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
In ‘Crystal Lake,’ Linda Cardellini gives Pamela Voorhees her turn in the slasher spotlight

सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
सलमान को शूटिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी:हार्निया और गंभीर बीमारियों से भी जूझे; सर्जरी हुई थी, जानिए कब-कब लगी चोटें

Dinamo Zagreb vs Anderlecht: UEFA Europa League stats & head-to-head

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
Dinamo Zagreb vs Anderlecht: UEFA Europa League stats & head-to-head

'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
'नाना पाटेकर ने अमिताभ से ₹1 ज्यादा फीस मांगी थी':'दृश्यम' एक्टर बोले- अमिताभ बच्चन को 1 करोड़ दिए, नाना ने 1 करोड़ 1 रुपया लिया

49ers injury updates: Christian Kirk returns; Mike Evans is dealing with a new injury

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 8 views
49ers injury updates: Christian Kirk returns; Mike Evans is dealing with a new injury

14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी में दर्ज है मामला, तीन अन्य को भी राहत नहीं

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
14.90 करोड़ गबन में विजय जिंदल की जमानत खारिज:गाजियाबाद के वेव सिटी में दर्ज है मामला, तीन अन्य को भी राहत नहीं