राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रयागराज में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता:जॉर्डन अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने जीते अंडर-18 खिताब

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Jordan Academy & Sports Complex Win U18 Basketball Titles | Prayagraj News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रयागराज में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता:जॉर्डन अकादमी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने जीते अंडर-18 खिताबप्रमोद यादव। प्रयागराज3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। “खेलो भारत, जीतो भारत” थीम के तहत अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बालिका वर्ग का खिताब जॉर्डन अकादमी ने जीता, जबकि बालक वर्ग में मेजबान अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम विजयी रही।

खेल निदेशालय के निर्देश पर 29 से 31 अगस्त 2026 तक चले इस आयोजन के अंतिम दिन बास्केटबॉल के मुकाबले मुख्य आकर्षण रहे। प्रतियोगिता में कुल 96 जूनियर बालक और बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबलों ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। बालिका वर्ग का फाइनल संस्कार इंटरनेशनल अकादमी और जॉर्डन अकादमी के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें जॉर्डन अकादमी ने 15-14 के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं, बालक वर्ग के खिताबी मुकाबले में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, म्योहाल, प्रयागराज और मैरी लूकस स्कूल की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और 42-30 के बड़े अंतर से जीत हासिल की। इन सभी मुकाबलों में श्री अमर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि को बुक भेंट की, मनीष गुप्ता ने बैज लगाया और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी आरएस बेदी ने शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद बबलू सिंह, अर्चना अब्दुल सैनी और मुकेश लारा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayana Trailer Launch Bengaluru | Ranbir Kapoor Calls Yash Boss रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को ‘बॉस’ कहकर पुकारा; ‘जय…

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    Hindi News Entertainment Bollywood Nai Naveli Movie Review | Yami Gautam Dhar Ramayana Ravana Connection मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के…

    You Missed

    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    NA ŻYWO: Maja Chwalińska — Maria Sakkari w Wuhan. Relacja i wynik live

    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 0 views
    रणबीर कपूर ने कन्नड़ में की बात, फिर मांगी माफी:एक्टर यश को 'बॉस' कहकर पुकारा; 'जय श्री राम' बोलकर की स्पीच की शुरुआत

    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    Sean Payton seen kissing Charissa Thompson in ‘super weird’ Amazon TNF incident – AOL

    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 2 views
    मूवी रिव्यू- नई नवेली:घर में खुशियां लाने वाली बहू को समझा डायन, रामायण काल के रावण से क्या है उसका कनेक्शन?

    Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only $29 on Claude Per Month

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 7 views
    Accenture Tells Employees They Can Now Spend Only  on Claude Per Month

    भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल

    • By dp
    • October 16, 2026
    • 6 views
    भाजपा संगठन और विधायकों में टिकट को लेकर मारामारी:बुलंदशहर में विधानसभा चुनावों के लिए कई पदाधिकारियों ने ठोकी ताल