सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Leopard Sighting | Sharda Canal Area Panic & Forest Dept Action

सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजराअभिषेक सिंह | सीतापुर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विकासखंड हरगांव के महादेव अटरा गांव के समीप शारदा नहर के किनारे सोमवार शाम खेतों में एक विशालकाय तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों और राहगीरों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पिछले करीब सात दिनों से लगातार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। वही वन विभाग में पदचिन्ह के आधार पर तेंदुआ होने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि तेंदुए को शारदा नहर के किनारे स्थित खेतों में चहलकदमी करते हुए देखा गया है। खेतों में काम करने पहुंचे किसानों और आसपास से गुजरने वाले ग्रामीणों की नजर तेंदुए पर पड़ने के बाद इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई। इसके बाद से लोग अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं और शाम ढलने के बाद ग्रामीणों में विशेष रूप से भय का माहौल है।

ग्रामीण आसाराम और मनोज का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया तो किसी अप्रिय घटना का खतरा बना रह सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की ओर से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वन विभाग की कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों को राहत की उम्मीद है। फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

    Hindi News Entertainment Bollywood Kareena Kapoor Angry At Paparazzi | Mumbai Daira Trailer Launch Event पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है;…

    रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद अलग हुए; पहली पत्नी जैस्मिन से 2020 में अलग हुए थे

    Hindi News Entertainment Bollywood Rapper Badshah & Esha Rikhi Divorce | Separation After 5 Months Marriage रैपर बादशाह ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक:शादी के 5 महीने बाद…

    You Missed

    “Tyler Perry’s Doing Life” Trailer: Naomi Baker and Jay Reeves Are a Single Mother and Reformed Ex-Convict Who Fall in Love (Exclusive)

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 1 views
    “Tyler Perry’s Doing Life” Trailer: Naomi Baker and Jay Reeves Are a Single Mother and Reformed Ex-Convict Who Fall in Love (Exclusive)

    पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 2 views
    पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

    “An incredible opera singer”: Meet Emily Blunt’s talented sisters

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 2 views
    “An incredible opera singer”: Meet Emily Blunt’s talented sisters

    सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    सीतापुर में तेंदुए की दस्तक ,VIDEO:शारदा नहर किनारे मिले पदचिह्न, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

    ‘The End of Oak Street’ is both new and nostalgic

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 4 views