उन्नाव में मजदूर ने लगाई फांसी:घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Youth Found Hanging In Makhi Village | Suspected Suicide Case

उन्नाव में मजदूर ने लगाई फांसी:घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंकाउन्नाव8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पहचान नगवा गांव निवासी 18 वर्षीय अनूप पुत्र लेखपाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनूप तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। सोमवार रात वह घर पर ही था, जहां देर रात उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली।

मंगलवार सुबह परिजनों ने अनूप का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लिया। आवश्यक पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मंगलवार दोपहर मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस को घटना की विस्तृत जानकारी दी। युवक द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं

    Hindi News Entertainment Bollywood Bhumi Pednekar Reacts To Delhi Minor Gangrape Case | Actress Statement दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो…

    पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान

    Hindi News Entertainment Bollywood Kareena Kapoor Angry At Paparazzi | Mumbai Daira Trailer Launch Event पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है;…

    You Missed

    Heat Advisory to begin Tuesday for portions of Northeast Ohio: See which counties are impacted

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 1 views
    Heat Advisory to begin Tuesday for portions of Northeast Ohio: See which counties are impacted

    दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 1 views
    दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर:बोलीं- शर्मनाक, बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?; स्टूडेंट प्रोटेस्ट में नाबालिग का बचाव कर चुकीं

    5 Trends at H&M That Will Make Your Autumn Wardrobe Instantly More Elegant

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 3 views
    5 Trends at H&M That Will Make Your Autumn Wardrobe Instantly More Elegant

    उन्नाव में मजदूर ने लगाई फांसी:घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 4 views
    उन्नाव में मजदूर ने लगाई फांसी:घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

    “Tyler Perry’s Doing Life” Trailer: Naomi Baker and Jay Reeves Are a Single Mother and Reformed Ex-Convict Who Fall in Love (Exclusive)

    • By dp
    • September 1, 2026
    • 6 views

    • 5 views
    पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर:बार-बार राइट-लेफ्ट जाने को कहा तो बोलीं- मैंने हील्स पहनी है; अलग-अलग एंगल से फोटो क्लिक कराने से हुईं परेशान